{"_id":"6131eb7c8ebc3e7a240435f6","slug":"dubai-restaurant-launched-a-vada-pav-of-22-carat-gold-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई: रेस्टोरेंट ने लांच किया 22 कैरेट सोने का बड़ा पाव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई: रेस्टोरेंट ने लांच किया 22 कैरेट सोने का बड़ा पाव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Fri, 03 Sep 2021 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:01 PM IST
सार
शेखों का शहर दुबई आलीशान इमारतों और शाही जिंदगी के लिए तो जाना ही जाता है। अब यह अपने शाही खाने की वजह से भी चर्चा में आ गया है। यहां के ओ पाव नाम के रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट सोने का बड़ा पाव लांच किया है।
विज्ञापन
दुबई के रेस्टोरेंट का 22 कैरेट गोल्ड बड़ा पाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलीशान और शाही जिंदगी के लिए जाना जाने वाला दुबई अब एक और चीज के लिए चर्चा में आ गया है। दअरसल, यहां के 'ओ पाव रेस्टोरेंट' का बड़ा पाव इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है।
विज्ञापन
22 कैरेट ओ गोल्ड बड़ा पाव
ओ पाव रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक सितंबर को वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने अपने ग्राहकों को इस 22 कैरेट सोने के बड़ा पाव की जानकारी दी थी। पोस्ट किए गए छोटे से वीडियो को कैप्शन दिया गया था। हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट ओ गोल्ड बड़ा पाव को लांच किया है।
विज्ञापन
सोने का वर्क और लकड़ी का बॉक्स
ओ गोल्ड बड़ा पाव को परोसने का तरीका भी एकदम शाही है। बड़ा पाव में चीज और बटर भरा जाता है। इसके बाद इसे सोने के रंग से दिखने वाले घोल में डुबो कर फ्राई किया जाता है। परोसते समय बड़े पाव पर सोने का वर्क चढ़ाया जाता है और लकड़ी के बॉक्स में इसे ग्राहकों को परोसा जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram