फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   dubai issued relaxation in travel restrictions many countries including India now travel to Dubai

कोविड-19: दुबई ने यात्रा प्रतिबंध में दी ढील, भारत समेत दूसरे देशों के लोग कर सकेंगे सफर

Sun, 20 Jun 2021 08:35 AM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Jun 2021 08:35 AM IST
सार

दुबई ने भारत समेत कई देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंध में ढील दी है। यूएई की ओर से मान्य कोविड-19 टीकों को लगवाने पर प्रतिबंध में मिलेगी छूट।

विज्ञापन
dubai issued relaxation in travel restrictions many countries including India now travel to Dubai
उड़ान - फोटो : pixabay

विस्तार

दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, ऐसे लोगों के लिए यूएई द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल के अद्यतन होने की घोषणा की। इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम ने की। इस नए नियम के तहत भारत, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के यात्री सफर कर सकेंगे, जिनके पास रेजि़डेंट वीजा होगा। 
विज्ञापन

 

इसके मुताबिक, भारत से दुबई से आने वाले ऐसे यात्रियों को केवल वैध रिहायशी वीजा की आवश्यकता होगी जोकि संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मान्य कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने जिन चार टीकों को मान्यता दी है उनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोएनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है।


हालांकि नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका से गैर रिहायशी वीजा वाले यात्री भी सफर कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान से 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को साथ लाना होगा। इसके अलावा भारत से आने वाले यात्रियों को चार घंटे पहले की निगेटिव रैपिड पीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके अलावा भारतीय यात्रियों को 24 घंटे का संस्थागत क्वारंटीन करना होगा। 

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों ने हवाई यात्रा पर रोक लगा दी थी। हालांकि दुबई की ओर से ये बड़ा कदम उठाया गया है और भारतीय यात्रियों के लिए प्रतिबंध में थोड़ी ढील दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed