{"_id":"61594d218ebc3e099d718ddd","slug":"dubai-expo-three-workers-died-and-more-than-70-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई एक्सपो: साइट निर्माण में लगे तीन मजदूरों की हुई मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई एक्सपो: साइट निर्माण में लगे तीन मजदूरों की हुई मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल
Sun, 03 Oct 2021 11:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:56 AM IST
सार
एक्सपो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए हमने विश्वस्तरीय मानकों का पालन किया है। हालांकि, दुर्भाग्य से तीन मजदूरों की मौत हुई और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई एक्सपो 2020 साइट के निर्माण में लगे तीन मजूदरों की मौत हो गई थी। वहीं इसके निर्माण में 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह जानकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई है।
विज्ञापन
काफी आलोचना के बाद एक्सपो से जुड़े अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि साइट निर्माण में हुए हादसों में तीन मजदरों की मौत हो गई थी। वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से मजदूरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया था और सभी विश्वस्तरीय मानकों व नियमों का पालन किया गया है।
विज्ञापन
बहिष्कार के बाद सामने आए आंकड़े
ये आंकड़े तब सामने आए हैं जब यूरोपियन पार्लियामेंट ने छह महीने तक चलने वाले विश्वस्तरीय मेले का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। साथ ही संयुक्त अरब अमीरत के मानवाधिकार संबंधी आंकड़ों और मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार की अलोचना की है।
विज्ञापन
दो लाख मजदूरों ने किया है साइट का निर्माण
दुबई से बाहर एक्सपो के लिए करीब दो लाख मजदूरों ने एक विशाल साइट का निर्माण किया है। इस साइट में 100 से ज्यादा पैवेलियन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दावा, ब्रिटेन की तुलना में कम हुई दुर्घटनाएं
एक्सपो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि साइट पर 247 मिलियन काम के घंटे पूरे हो चुके हैं। इस दौरान हमने विश्वस्तयीय नियमों, सुरक्षा मानकों का पालन किया है। इस कारण जो भी हादसे हुए वे ब्रिटेन की तुलना में कम हुए हैं।