फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drugs and Kalashnikovs have destroyed Pakistan says Chief Justice Qazi Faez Isa

Pakistan: 'नशीले पदार्थों और कलाश्निकोव ने पाकिस्तान को बर्बाद किया', प्रधान न्यायाधीश ने हालात पर जताया अफसोस

Wed, 17 Jan 2024 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Jan 2024 06:11 PM IST
सार

पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि  इस्लामाबाद के घरों के बाहर खड़े गार्ड भी अपने पास क्लाशनिकोव रखते हैं। स्कूलों और बाजारों में भी व्यक्ति क्लाशनिकोव लेकर खड़े रहते हैं और पुलिस के पास उनसे पूछताछ करने की हिम्मत नहीं होती है। 

विज्ञापन
Drugs and Kalashnikovs have destroyed Pakistan says Chief Justice Qazi Faez Isa
Justice Qazi Faez Isa - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने बुधवार को पाकिस्तान की मौजूदा हालात को देखते हुए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स और क्लाशनिकोव ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने क्लाशनिकोव संस्कृति को खत्म करने पर भी जोर दिया है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस 
सुप्रीम कोर्ट ने कई अधिकारियों को नोटिस भी जारी कर उनसे प्रतिबंधित हथियारों का लाइसेंस जारी करने को लेकर जानकारी मांगी है। मुख्य न्यायाधीश ईसा ने कहा, 'ड्रग्स और क्लाशनिकोव ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया। दुनियाभर में कहीं भी काले शीशे वाली बड़ी गाड़ियों में क्लाशनिकोव लेकर कोई नहीं जाता है।' उन्होंने बताया कि उन्हें भी क्लाशनिकोव लाइसेंस हासिल करने की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश चोरी के एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। याचिकाकर्ता काशिफ पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मुख्य न्यायाधीश ने अधिकारियों से पूछा, 'देश भर में अबतक प्रतिबंधित हथियारों के कितने लाइसेंस जारी किए गए हैं?' सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय और राज्यों के गृह सचिव, इंस्पेक्टर जनरल. अटर्नी जनरल को भी नोटिज जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश ने जताया अफसोस
पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने इस बात पर अफसोस जताया कि पुलिस उस व्यक्ति से लाइसेंस की मांग नहीं कर रही है जिसका हथियार चोरी हो चुका है। उन्होंने कहा, 'मालिक खुद बता रहा है कि उसके घर से दो क्लाशनिकोव, एक पिस्तौल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की चोरी हुई थी।' 


मुख्य न्यायाधीश ने कहा, हम क्लाशनिकोव और उसकी लाइसेंस वापस करने के लिए गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखेंगे। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद के घरों के बाहर खड़े गार्ड भी अपने पास क्लाशनिकोव रखते हैं। स्कूलों और बाजारों में भी व्यक्ति क्लाशनिकोव लेकर खड़े रहते हैं और पुलिस के पास उनसे पूछताछ करने की हिम्मत नहीं होती है। मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने कहा, 'अगर आप डरते हैं तो अपने घर में बैठो। वे लोगों को डराने धमकाने और अपना प्रभाव दिखाने के लिए बाहर निकलते हैं।' उन्होंने पूछा कि आपको कैसे पता चलेगा कि क्लाशनिकोव रखने वाला व्यक्ति आतंकवादी है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed