फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drones Spotted over Europe Denmark Copenhagen Airport and Norway Oslo Airport investigation on Airspace closed

Europe: डेनमार्क के बाद नॉर्वे के ओस्लो एयरपोर्ट के ऊपर उड़ान भरते देखे गए ड्रोन, घंटों बाधित रहे एयरस्पेस

Tue, 23 Sep 2025 07:50 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Sep 2025 07:50 AM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, डेनमार्क के एयरपोर्ट के ऊपर सोमवार को दो से तीन बड़े ड्रोन्स देखे गए। अभी यह साफ नहीं है कि यह ड्रोन्स किस तरह के थे या कहां से भेजे गए थे।

विज्ञापन
Drones Spotted over Europe Denmark Copenhagen Airport and Norway Oslo Airport investigation on Airspace closed
कोपनहेगन एयरपोर्ट। - फोटो : Kobenhavns Lufthavne

विस्तार

पोलैंड और एस्टोनिया में संदिग्ध रूसी ड्रोन्स देखे जाने के बाद यूरोप में चिंता का माहौल है। इस बीच डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में सोमवार देर रात कुछ ड्रोन्स देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि ड्रोन्स देखे जाने के बाद 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदला गया। इस बीच सोमवार देर रात ही नॉर्वे के ओस्लो हवाई अड्डे के पास भी एक ड्रोन के देखे जाने की खबरें आई हैं, जिसके चलते एयरपोर्ट के ऊपर पूरे हवाई क्षेत्र को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, डेनमार्क के एयरपोर्ट के ऊपर सोमवार को दो से तीन बड़े ड्रोन्स देखे गए। अभी यह साफ नहीं है कि यह ड्रोन्स किस तरह के थे या कहां से भेजे गए थे। हालांकि, इनकी पहचान होते ही फ्लाइट्स की तुरंत लैंडिंग करा ली गई और उड़ान भरने जा रहे विमानों का टेकऑफ रोक दिया गया। कुछ अन्य विमानों को दूसरे एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोकंट्रोल के मुताबिक, कम से कम 50 उड़ानों को अब तक रद्द किया जा चुका है, जबकि 50 से ज्यादा फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट्स भेजी गई हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, कोपनहेगन जाने वाले कम से कम 35 विमानों को अपना मार्ग बदलना पड़ा है।

एयरपोर्ट की तरफ से एक्स पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक कोपनहेगन हवाई अड्डे के आसपास रात 11-12 के बीच भी हवाई संचालन बाधित रहा। इसके चलते डेनमार्क की राजधानी जाने वाली अधिकतर फ्लाइट्स को या तो दूसरे एयरपोर्ट रवाना किया गया है या रद्द कर दिया गया है। 

ओस्लो एयरपोर्ट पर भी ड्रोन दिखा, हवाई सेवाएं रोकी गईं
दूसरी तरफ नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के एयरपोर्ट के ऊपर भी एक संदिग्ध ड्रोन के उड़ान भरते देखे जाने की खबरें हैं। नॉर्वे के एयरपोर्ट संचालक एविनोर के मुताबिक, गार्डेमोएन एयरपोर्ट के ऊपर हवाई क्षेत्र को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ड्रोन की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, हालांकि इसके पायलट का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे मध्य ओस्लो में प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के आरोप में पूछताछ जारी है  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed