US: जॉर्जिया में एक शेरिफ डिप्टी की हत्या, दूसरा घायल; मोटर होम को रोकने पर ड्राइवर ने की गोलीबारी
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। एक मोटर होम को रोकने पर उसके ड्राइवर ने तीन शेरिफ डिप्टी पर गोलियां चला दीं। घटना में एक शेरिफ डिप्टी की मौत हो गई, जबकि दूसरे के चेहरे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, जवाबी फायरिंग में वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में जॉर्जिया के एक शेरिफ डिप्टी की हत्या कर दी गई। जबकि, दूसरा चेहरे पर गोली लगने से घायल हो गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक मोटर होम (चलता फिरता घर) को रोकने का इशारा किया गया। इस दौरान ड्राइवर ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में मोटर होम के ड्राइवर की भी मौत हो गई।
घटना शनिवार शाम को ऑगस्टा के पास इंटरस्टेट 20 पर हुई। कोलंबिया काउंटी शेरिफ क्ले व्हिटल ने एक ब्रीफिंग में कहा कि डिप्टी जेम्स ब्लेक मोंटगोमरी नामक व्यक्ति को घरेलू हिंसा मामले में एक अस्थायी सुरक्षात्मक आदेश देने के लिए रोक रहे थे। उन्होंने बताया कि मोंटगोमरी ने पहले तो सहयोग किया। बाद में जब दोनों डिप्टी मुड़े तो उसने अचानक स्वचालित पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। व्हिटल ने कहा,'उसने शेरिफ कार्यालय के तीन डिप्टी पर गोली चलाई, जिसमें से दो घायल हो गए।'
ये भी पढ़ें: US: साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच पर गोलीबारी, 11 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारी
डिप्टी गैविन व्हाइट के चेहरे पर लगी गोली
व्हिटल ने बताया कि डिप्टी ब्रैंडन साइक्स की की मौके पर ही मौत हो गई। वह 2018 से शेरिफ कार्यालय में तैनात थे। उनकी पत्नी भी शेरिफ कार्यलय में ही काम करती हैं। वहीं, डिप्टी गैविन व्हाइट के चेहरे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गैविन की रविवार (स्थानीय समयानुसार) को सर्जरी की गई।
जवाबी फायरिंग में मोंटगोमरी की भी हुई मौत
व्हिटल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अन्य डिप्टी ने जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मोंटगोमरी वाहन के अंदर मृत पाया गया। उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। व्हिटल ने बताया कि जांचकर्ताओं को वाहन के अंदर पाइप बम के साथ ही रिमोट कंट्रोल बम भी मिला है। इसके अलावा, वाहन के अंदर से बंदूकें भी मिली हैं। कोलंबिया काउंटी शेरिफ व्हिटल के अनुसार, मोंटगोमरी को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का भी सहारा लिया गया।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की उड़ी नींद; खुद को बचाने के लिए चीन-रूस के कदमों में गिरा
घटना पर गवर्नर केम्प ने दुख जताया
जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने गोलीबारी की घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हम शहीद हुए डिप्टी और घायल डिप्टी के प्रियजनों और सहकर्मियों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह घटना याद दिलाती है कि जो पुलिसवाले हमारी रक्षा करते हैं, वे हमारे सम्मान और प्रशंसा के असली हकदार हैं।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.