{"_id":"5f9b1f0a8ebc3e9b99244ab5","slug":"dr-anthony-fauci-claims-that-vaccine-will-be-available-by-late-december-or-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक मिल जाएगी कोरोना वायरस वैक्सीन: डॉ. फौसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक मिल जाएगी कोरोना वायरस वैक्सीन: डॉ. फौसी
Fri, 30 Oct 2020 03:08 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर फौसी
- फोटो : Twitter
कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने जल्द कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि यदि सब ठीक रहा तो दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में कुछ उच्च जोखिम वाले अमेरिकियों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
If all goes well, the first doses of a safe and effective coronavirus vaccine will likely become available to some high-risk Americans in late December or early January, Dr Anthony Fauci, the top US infectious diseases expert, said on Thursday: Reuters #COVID19
— ANI (@ANI) October 29, 2020विज्ञापन
बता दें कि डॉ. फौसी इससे पहले भी कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर ऐसी ही उम्मीद जता चुके हैं।
वह अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर रहे हैं। हाल ही में ट्र्ंप ने उन्हें बेवकूफ भी करार दिया था। कोविड-19 से ठीक हुए ट्रंप को मास्क पहनने की लगातार सलाह देकर राष्ट्रपति की त्यौरियां चढ़ाने वाले डॉ. फौसी जैसे सम्मानित शख्स को ट्रंप ने ‘बेवकूफ’ तक कह डाला था।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा था कि लोग अब डॉ. फौसी और इन सभी बेवकूफों को सुनकर थक गए हैं। हर बार जब फौसी टीवी पर जाते हैं तो एक बम फोड़ देते हैं, लेकिन अगर उन्हें निकाल दिया जाए तो और बड़ा बम फट पड़ेगा, फौसी एक ‘तबाही’ हैं।