{"_id":"67a0fcb9f5d8e49e19090b43","slug":"dozens-of-education-department-workers-put-on-leave-over-trump-s-anti-dei-order-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में छुट्टी पर भेजे गए शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी, ट्रंप के DEI विरोधी आदेश के तहत कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में छुट्टी पर भेजे गए शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी, ट्रंप के DEI विरोधी आदेश के तहत कार्रवाई
Mon, 03 Feb 2025 10:58 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:58 PM IST
सार
US: राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया, जिससे विभागीय कार्यक्रमों में रुकावट की संभावना जताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि इस कदम से विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका के शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया। यह आदेश संघीय सरकार में विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) कार्यक्रमों पर रोक लगाने से जुड़ा है। कर्मचारियों को प्रशासनिक छुट्टी पर भेजे जाने के बाद एक कर्मचारी संघ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार के संघीय कर्मचारियो के काम करने वाले शेरिया स्मिथ ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने कर्मचारी छुट्टी पर भेजे गए हैं या इसके पीछे क्या वजह है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अधिकांश कर्मचारी जो छुट्टी पर भेजे गए हैं, वे डीईआई की पहलों में काम नहीं करते थे। वे विभाग के विभिन्न कार्यालयों में काम करते हैं। स्मिथ सरकारी कर्मचारी संघ स्थानी-252 की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
55 कर्मचारियों को मिले प्रशासनिक अवकाश के ईमेल
यह बदलाव अरबपति कारोबारी एलन मस्क के विभाग के कार्यक्रमों में कटौती और कर्मचारियों की छंटनी की वजह से हुआ है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में नया सरकारी दक्षता विभाग बनाया गया है। शिक्षा विभाग के कम से कम 55 कर्मचारियों को शुक्रवार को ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें बताया गया कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के मुताबिक तत्काल प्रशासनिक अवकाश पर भेजे जा रहे हैं। ईमेल में यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई किसी भी अनुशासनात्मक उद्देश्य के लिए नहीं की गई है।
विज्ञापन
ये कर्मचारी अपने सरकारी ईमेल खातों तक पहुंच खो चुके हैं और उन्हें कार्यालय न आने का निर्देश दिया गया है। इन कर्मचारियों में विभाग के विभिन्न क्षेत्र के स्टाफ सदस्य और प्रबंधक शामिल हैं, जो वॉशिंगटन और देशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत हैं।
ट्रंप के पहले कार्यकाल में विविधता कार्यक्रमों को मिला था बढ़ावा
शेरिया स्मिथ के मुताबिक, इन कर्मचारियों में से अधिकांश ने विभाग की ओर से दिए जा रहे विविधता प्रशिक्षण को स्वेच्छा से लिया था। कई वर्षों से विभाग द्वारा 'डाइवर्सिटी चेंज एजेंट' कार्यक्रम प्रचारित किया जा रहा था। ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी इसे बढ़ावा दिया गया था। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि इस कदम से विभाग के मुख्य कार्यों जैसे संघीय छात्र ऋण और एफएएफएसए फॉर्म के प्रबंधन में दिक्कतें आ सकती हैं। इन कर्मचारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बात की, क्योंकि उन्हें बदले की कार्रवाई का डर है।
शिक्षा विभाग के खिलाफ क्यों कार्रवाई कर रहे ट्रंप?
ट्रंप के आदेश में कहा गया है कि संघीय सरकार के सभी डीईआई कर्मचारियों को भुगतान अवकाश पर भेजा जाए और फिर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए। राष्ट्रपति के मुताबिक, यह कदम एक व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें विविधता कार्यक्रमों को खत्म किया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक ये कार्यक्रम नस्लवाद को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को बंद करने का वादा किया था, क्योंकि उनका मानना है कि यह विभाग 'कट्टरपंथियों और वामपंथियों से घिरा हुआ है और इसकी शक्ति राज्यों और स्कूलों को सौंपी जानी चाहिए।