फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dopapin increased due to internal changes in the brain

शोध: मस्तिष्क में आंतरिक बदलाव से बढ़ा डोपामिन, चूहों पर किया प्रयोग

Sat, 04 Sep 2021 08:13 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, कैलिफोर्निया।
अमर उजाला रिसर्च टीम, कैलिफोर्निया। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Sep 2021 08:13 AM IST
सार

  • शोधकर्ता ने चूहों को स्वेच्छा से डोपामिन के आकार और आवृत्ति बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करने में सफलता हासिल की है
  • चूहों के मस्तिष्क से मापा डोपामिन का स्तर, पारंपरिक सिद्धांत को चुनौती

विज्ञापन
Dopapin increased due to internal changes in the brain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

तंत्रिका विज्ञान में पारंपरिक रूप से माना जाता रहा है कि मस्तिष्क को बाहरी संकेत मिलने पर ही डोपामिन के स्तर में बदलाव आता है। लेकिन अब एक ताजा शोध में पता चला है कि आंतरिक परिवर्तन लाकर भी मस्तिष्क में डोपामिन बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी सेन डिएगो के शोधकर्ता डेविड क्लीनफेल्ड ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चूहों को स्वेच्छा से डोपामिन के आकार और आवृत्ति बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


चूहों के मस्तिष्क से मापा डोपामिन का स्तर
क्लीनफेल्ड और उनके साथियों ने चूहों के मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में एक समय में डोपामिन का स्तर मापने वाली विधि ईजाद की थी। इसमें चूहों के मस्तिष्क में बिना किसी स्पष्ट कारण के तंत्रिका कोशिकाओं से (न्यूरॉन) डोपामिन का बड़ा प्रस्फुटन होता है, जिन्हें आवेग कहा जाता है। यह हरेक मिनट में एक बार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1990 के सिद्धांत से उलट नतीजा
1990 के दशक में तंत्रिका विज्ञानी वूल्फ्रम शूल्ज ने खोजा था कि मस्तिष्क तभी डोपामिन छोड़ता है, जब इनाम की उम्मीद होती है न कि इनाम मिल जाने पर। ताजा शोध में इस विचार को चुनौती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed