फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Doomsday Clock' moves closer to midnight amid threats of climate change, nuclear war, pandemics, AI

US: मिडनाइट के करीब 'डूम्सडे क्लॉक' की सुई, जलवायु परिवर्तन-परमाणु हथियार और एआई से खतरे में दुनिया

Tue, 28 Jan 2025 11:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Jan 2025 11:44 PM IST
सार

US: वैज्ञानिकों के एक समूह ने चेतावनी दी है कि दुनिया विनाश के करीब पहुंच गई है और 'डूम्सडे क्लॉक' अब मिडनाइट से केवल 89 सेकंड दूर है। जलवायु परिवर्तन, परमाणु हथियार और अन्य खतरों के वजह से यह समय सबसे करीब पहुंचा है। 

विज्ञापन
'Doomsday Clock' moves closer to midnight amid threats of climate change, nuclear war, pandemics, AI
Doomsday Clock - फोटो : X/Bulletin of the Atomic Scientists

विस्तार

वैज्ञानिकों के एक समूह ने मंगलवार को चेतावनी दी की दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है और 'डूम्सडे क्लॉक' मिडनाइट (रात के 12 बजे) से केवल 89 सेकंड दूर है। यह अब तक का सबसे करीब का समय है। यह घड़ी दिखाती है कि दुनिया खत्म होने के कितने करीब है। 

विज्ञापन


दरअसल, 'बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स' ने वार्षिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन, परमाणु हथियारों का फैलाव, पश्चिम-एशिया में अस्थिरता, महामारी का खतरा और सैन्य कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग जैसी समस्याएं दुनिया के लिए गंभीर खतरे हैं। बीते दो वर्षों से 'डूम्सडे क्लॉक' मिडनाइट से 90 सेकंड दूर थी। लेकिन अब यह और भी करीब पहुंच गई है। 
विज्ञापन


इस समूह के साइंस एंड सिक्योरिटी बोर्ड के चेयरमैन डैनियल होल्ज ने कहा, अब जब दुनिया इस कगार पर खड़ी है, तो हमें और ज्यादा खतरों की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। होल्ज ने कहा, उत्तर कोरिया, रूस और चीन जैसे देशों के बीच परमाणु कार्यक्रमों पर सहयोग को लेकर चिंताएं हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात की है। उन्होंने कहा, इस तरह की बयानबाजी बहुत चिंताजनक है। यह इस तरह की बढ़ती हुई भावना है कि कोई राष्ट्र आखिरकार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। यह भयावह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समूह 1947 के शुरुआत से डूम्सडे क्लॉक का उपयोग दुनिया के अंत होने के संभावित खतरे को दिखाने के लिए करता आया है। शीत युद्ध के अंत के बाद यह घड़ी मिडनाइट से 17 मिनट दूर थी। पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक खतरों को देखते हुए यह समूह इस घड़ी के समय सेकंड में गिन रहा  है। समूह ने यह भी कहा कि अगर देशों और नेताओं ने मिलकर मौजूदा खतरों का समाधान किया, तो घड़ी का समय फिर से पीछे किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed