फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump will address a meeting of top military leaders at Quantico on Tuesday

US: पीट हेगसेथ ने कल शीर्ष सैन्य नेताओं की अचानक बुलाई बैठक, ट्रंप करेंगे संबोधित; रणनीतियों पर होगी चर्चा

Sun, 28 Sep 2025 10:37 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 10:37 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को वर्जीनिया के क्वांटिको मरीन कॉर्प्स बेस पर अचानक बुलाए गए बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें 800 से अधिक जनरल और एडमिरल शामिल होंगे। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यह बैठक अचानक से आयोजित की है।

विज्ञापन
Donald Trump will address a meeting of top military leaders at Quantico on Tuesday
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को क्वांटिको, वर्जीनिया स्थित मरीन कॉर्प्स बेस पर आयोजित एक आकस्मिक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें एक स्टार रैंक के या उससे ऊपर के कई सौ जनरल और एडमिरल तथा उनके वरिष्ठ सलाहकार मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस बैठक को अचानक से बुलाया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अचानक इस बैठक का आयोजन किया है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस बात की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम के बारे में सार्वजनिक घोषणा से पहले इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है, इसलिए वे अनाम रहने को मजबूर हैं। जब इस बैठक की जानकारी गुरुवार को मीडिया में आई, तब ट्रंप खुद भी इसके बारे में अवगत नहीं थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- India-US Ties: तल्खी के बीच ट्रंप के मंत्री के बेतुके बोल, भारत का नाम लेकर कहा- कुछ देशों को सुधारना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटागन के प्रवक्ता ने की पुष्टि
मामले में पेंटागन के वरिष्ठ प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हेगसेथ अगली सप्ताह की शुरुआत में अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को संबोधित करेंगे। अमेरिकी सेना में कुल मिलाकर 800 से अधिक जनरल और एडमिरल हैं, जो दुनिया के कई देशों और समय क्षेत्रों में हजारों सैनिकों का नेतृत्व करते हैं। गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण बैठक का मकसद सैन्य रणनीतियों और हालात पर चर्चा करना बताया जा रहा है, जबकि इसे लेकर अभी और जानकारी का इंतजार है।


ये भी पढ़ें:- Michigan Shooting: मिशिगन के चर्च में गोलीबारी, कई लोग घायल; हमलावर ढेर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed