{"_id":"6754ef6f966e1dccec0b51b5","slug":"donald-trump-welcome-in-paris-meeting-president-macron-and-zelensky-striving-for-improving-relations-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: पेरिस में ट्रंप का भव्य स्वागत, मैक्रों-जेलेंस्की से मुलाकात; संबंधों को पटरी पर लाने की कवायद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: पेरिस में ट्रंप का भव्य स्वागत, मैक्रों-जेलेंस्की से मुलाकात; संबंधों को पटरी पर लाने की कवायद
Sun, 08 Dec 2024 06:29 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 08 Dec 2024 06:29 AM IST
सार
फ्रांस दौरे पर पहुंचे अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राजधानी पेरिस में भव्य स्वागत किया गया। ट्रंप पेरिस के ऐतिहासिक चर्च ‘नोट्रे डेम कैथेड्रल’ के जीर्णोद्धार के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने फ्रांस और यूक्रेन के राष्ट्रपति मैक्रों और जेलेंस्की से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
पेरिस में ट्रंप मैक्रों और जेलेंस्की से मिले
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ उनकी मुलाकात से ऐसा लगता है जैसे दुनिया इस समय थोड़ी बेचैन हो रही है। ट्रंप ने कहा कि हम इसके बारे में बात करेंगे। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे पर ट्रंप फ्रांस पहुंचे, जहां मैक्रों ने उनका भव्य स्वागत किया।
शानदार स्वागत के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति का धन्यवाद
फ्रांस में ट्रंप की यात्रा 2019 में विनाशकारी आग के पांच साल बाद 'नोट्रे डेम कैथेड्रल' को फिर से खोलने के वैश्विक उत्सव का हिस्सा है। कैथेड्रल समारोह में शामिल होने के बाद ट्रंप राष्ट्रपति पैलेस पहुंचे। अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को एलिसी पैलेस में भव्य स्वागत किया। इस दौरान मैक्रों ने ट्रंप से कई बार हाथ मिलाए। ट्रंप ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि हमारी मुलाकात से दुनिया थोड़ी हिली हुई है और इस बारे में हम बात करेंगे। ट्रंप ने अपने शानदार स्वागत के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति का धन्यवाद दिया।
जेलेंस्की को रूस-यूक्रेन युद्ध को शीघ्र समाप्त करवाने का वादा
दरअसल ट्रंप के पहले कार्यकाल में दोनों नेताओं के बीच रहे तनाव के बावजूद उन्होंने मैक्रों से अपने रिश्ते की तारीफ की और कहा कि सभी जानते हैं कि हमारे बीच शानदार रिश्ते हैं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के प्रधानमंत्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की। उन्होंने जेलेंस्की को रूस-यूक्रेन युद्ध को शीघ्र समाप्त करवाने का वादा किया। राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि मैक्रों-ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर भी बातचीत हुई। विशेषज्ञों के अनुसार जेलेंस्की की यह यात्रा ट्रंप को रूस के आक्रमण के विरुद्ध यूक्रेन को दी जा रही मदद जारी रखने के लिए राजी करने का प्रयास है।
विज्ञापन
ट्रंप के साथ अपने संबंधों को पटरी पर लाना चाहता है मैक्रों
दरअसल, ट्रंप और मैक्रों के संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। पिछले महीने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से मैक्रों उनके साथ रिश्ते बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं। फ्रांस में ट्रंप को एक ‘मित्र राष्ट्र’ के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में आमंत्रित किया गया है। जैसे ही ट्रंप फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर पहुंचे, मैक्रों ने घनिष्ठ संबंधों की छवि पेश करने के लिए कई बार हाथ मिलाया और पीठ थपथपाई। ट्रंप ने कहा कि यह एक बड़ा सम्मान है।
कठोर आव्रजन नीति के समर्थकों की नियुक्तियां
डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग के प्रमुख के तौर पर रॉडने स्कॉट तथा आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग के प्रमुख पद के लिए कैलेब विटेलो को नामित किए जाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा, स्कॉट आव्रजन के कठोर नियमों के मुखर समर्थक हैं। जबकि विटेलो हाल में आग्नेयास्त्र और सामरिक कार्यक्रमों के सहायक निदेशक रहे हैं। इनके अलावा ट्रंप ने आव्रजन संबंधी टीम में गृह सुरक्षा विभाग के प्रमुख के रूप में साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम, पूर्व कार्यवाहक आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन प्रमुख टॉम होमन को ‘बॉर्डर जार’ और कठोर आव्रजन नीतियों के कट्टर समर्थक स्टीफन मिलर को ‘डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में नामित किया है।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन