फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump urges foreign companies not only to invest in US but also to train American workers

US: ट्रंप की विदेशी कंपनियों से अपील, अमेरिका में निवेश के साथ देश के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करें

Mon, 15 Sep 2025 04:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 04:04 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी कंपनियों से अपील की कि वे केवल निवेश ही नहीं, बल्कि अमेरिकी कर्मचारियों को जटिल और उच्च तकनीक वाले उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दें। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका फिर से मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत होगा। उन्होंने जहाज निर्माण का उदाहरण देते हुए विदेशी विशेषज्ञों से सीखकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
Donald Trump urges foreign companies not only to invest in US but also to train American workers
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को विदेशी कंपनियों से अपील की कि वह न केवल अमेरिका में निवेश करें, बल्कि जटिल और उच्च तकनी वाले उत्पादों के निर्माण में अमेरिकी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करें। इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञ कर्मचारियों को अमेरिका लाने की भी अपील की। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, अमेरिका को फिर से एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग की तकनीक सीखने की जरूरत है, खासकर सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और उच्च तकनीक वाली मशीनरी जैसे क्षेत्रों में। ट्रंप ने कहा, 'जब विदेशी कंपनियां अमेरिका में बड़े निवेश के साथ आती हैं और जटिल उत्पाद बनाती हैं, तो मैं चाहता हूं कि वे अपने विशेषज्ञ कर्मचारियों को कुछ समय के लिए अमेरिका भेजें, ताकि वह अमेरिकी कर्मचारियों को जटिल उत्पादों को बनाने के तरीके सिखा सकें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अमेरिकी चैनल के होस्ट ब्रायन ने माफी मांगी, कहा- बेघर मानसिक रोगियों को फांसी की बात बेहद असंवेदनशील थी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी औद्योगिक शक्ति को पुनर्स्थापित करने के लिए ज्ञान हस्तांतरण जरूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि विदेशी निवेश के दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित करने और अमेरिकी औद्योगिक शक्ति को पुनर्स्थापित करने के लिए इस प्रकार का ज्ञान हस्तांतरण आवश्यक है। उन्होंने कहा, 'अगर हम ऐसा नहीं करते, तो वह विशाल निवेश कभी नहीं आ पाता- चिप्स, सेमीकंडक्टर, कंप्यूटर, जहाज, रेलगाड़ियां और ऐसे कई अन्य उत्पाद जिन्हें हमें दूसरों से बनाना सीखना होगा, क्योंकि हम पहले इसमें बहुत अच्छे थे, लेकिन अब नहीं।'


ट्रंप ने जहाज निर्माण का दिया उदाहरण 
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका कभी रोजाना एक जहाज बनाता था, लेकिन अब मुश्किल से साल में एक जहाज बन पाता है। ट्रंप ने तर्क दिया कि विदेशी विशेषज्ञों से सीखकर अमेरिकी उद्योग फिर से आत्मनिर्भर और मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं बाहरी देशों या कंपनियों द्वारा अमेरिका में किए जाने वाले निवेश को डराना या हतोत्साहित नहीं करना चाहता। हम उनका स्वागत करते हैं, हम उनके कर्मचारियों का स्वागत करते हैं, और हम गर्व से यह कहने को तैयार हैं कि हम उनसे सीखेंगे, और निकट भविष्य में उनके अपने खेल में उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे!'

ये भी पढ़ें: Charlie Kirk Case: कांग्रेस की जांच का सामना करेंगे FBI निदेशक पटेल, इस हफ्ते सीनेट के सामने होंगे पेश

घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा अमेरिका
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका अपने घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है और कुछ देशों पर लगाए गए टैरिफ के कारण वैश्विक आर्थिक चिंताओं के बीच निर्माताओं से अमेरिका में निवेश करने की अपील कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने चीन, मैक्सिको और कनाडा की ओर इशारा करते हुए कहा था कि कई कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्री लगाने आ रही हैं, ताकि टैरिफ से बच सकें और अमेरिकी नीतियों का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed