{"_id":"6871c55b84e410f71b0bb721","slug":"donald-trump-tours-texas-flood-sites-met-kerrville-victims-kept-silence-on-fema-engaged-relief-work-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Flood: टेक्सास में बाढ़ पीड़ितों से मिले ट्रंप, बोले- ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी; FEMA पर साधी चुप्पी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Flood: टेक्सास में बाढ़ पीड़ितों से मिले ट्रंप, बोले- ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी; FEMA पर साधी चुप्पी
Sat, 12 Jul 2025 07:48 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:48 AM IST
सार
टेक्सास में भीषण बाढ़ के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केरविल का दौरा किया और पीड़ितों से मिले। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राहतकर्मियों की जमकर तारीफ की। पहले फेमा को खत्म करने की बात करने वाले ट्रंप ने इस बार मदद का भरोसा दिलाया। बाढ़ में 120 से अधिक मौतें और 170 लोग लापता हैं। ट्रंप ने राजनीतिक हमलों से बचते हुए संवेदना जताई।
विज्ञापन
ट्रंप ने टेक्सास में बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को टेक्सास के केरविल शहर का दौरा किया, जहां 4 जुलाई को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इस बाढ़ में अब तक कम से कम 120 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 170 से ज्यादा लोग लापता हैं। ट्रंप ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्यों में जुटे स्थानीय अधिकारियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने पहली बार भावुक लहजे में कहा कि उन्होंने ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी।
ट्रंप लंबे समय से फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (फेमा) को खत्म करने की बात करते रहे हैं। लेकिन टेक्सास में भारी नुकसान देखने के बाद उन्होंने फेमा की भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके बजाय उन्होंने कहा कि हम जो भी कर सकते हैं, टेक्सास के लिए करेंगे। ट्रंप ने 8 और काउंटियों को 'डिजास्टर जोन' घोषित कर, उन्हें फेडरल मदद दिलाने का ऐलान भी किया।
बाढ़ पीड़ितों के लिए भावुक हुए ट्रंप
ट्रंप ने केरविल में आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया और कहा कि यहां जो लोग खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं, वे अविश्वसनीय हैं। ऐसा काम शायद ही कोई कर पाए। उन्होंने ‘कैंप मिस्टिक’ का विशेष रूप से जिक्र किया, जहां 27 लड़कियों की मौत हुई। मेलानिया ट्रंप ने भी स्थानीय युवतियों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें एक खास ब्रेसलेट भेंट किया, जो मृत बालिकाओं की याद में बनाया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ने कहा- हमले में चार लोगों के मारे जाने की आशंका, 11 लापता
राजनीतिक हमलों से बचते दिखे ट्रंप
पहले के विपरीत इस दौरे में ट्रंप ने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति की बात नहीं करना चाहता। हम यहां पीड़ितों के लिए आए हैं। हालांकि उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि उनकी नीतियों से देश में अंडों के दाम घटे हैं। इस दौरान उन्होंने फेमा को लेकर भी सकारात्मक बातें कहीं, जो कि कुछ हफ्ते पहले तक बंद करने की उनकी योजना का हिस्सा थी।
उन्होंने टेक्सास के सांसद चिप रॉय की भी तारीफ की, जिन्होंने पहले ट्रंप के टैक्स बिल का विरोध किया था। ट्रंप ने कहा कि चिप आसान नहीं हैं, लेकिन अच्छा काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- विमान से पक्षी टकराने के संकेत नहीं, दोनों पायलट स्वस्थ थे; इंजन बीच हवा में बंद हुए
बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा फेडरल सहयोग
केर काउंटी कमिश्नर जेफ होल्ट ने बताया कि बाढ़ के दौरान फोन टावर काम नहीं कर रहे थे और चेतावनी प्रणाली में भी सुधार की जरूरत है। ट्रंप ने इशारा किया कि ऐसी प्रणाली विकसित की जानी चाहिए, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक रसेल वॉट ने कहा कि फेमा के पास अभी भी राहत कार्यों के लिए फंड हैं, और टेक्सास को जो चाहिए, वह मिलेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन