फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi Red Sea Attack ship Eternity C sink European Union naval mission on casualties and rescue of missing

Houthi Red Sea Attack: यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ने कहा- हमले में चार लोगों के मारे जाने की आशंका, 11 लापता

Sat, 12 Jul 2025 02:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 02:21 AM IST
सार

हूती विद्रोहियों ने बुधवार को लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज 'एटरनिटी सी' को लाल सागर में डुबो दिया था। अब इस मामले में यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ने कहा है कि हूतियों के हमले में कम से कम चार लोगों के मारे जाने और 11 अन्य के लापता होने की आशंका है। यूरोपीय संघ के अभियान के अनुसार, हमले के बाद अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Houthi Red Sea Attack ship Eternity C sink European Union naval mission on casualties and rescue of missing
लाल सागर में डूबा मालवाहक जहाज - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ने शुक्रवार को बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बाद एक मालवाहक जहाज लाल सागर में डूब गया। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा था। नौसैनिक मिशन ने कहा कि हमले में कम से कम चार लोगों के मारे जाने और 11 अन्य के लापता होने की आशंका है। 

विज्ञापन


यह जानकारी यूरोपीय संघ के 'ऑपरेशन एस्पाइड्स' नाम के नौसैनिक मिशन ने दी। यह घटना ऐसे समय हुई है जब निजी सुरक्षा बल यूनानी स्वामित्व वाले जहाज 'एटरनिटी सी' के बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह जहाज बुधवार को डूब गया था। 
विज्ञापन


10 लोगों को बचाया गया
यूरोपीय संघ के अभियान के अनुसार, हमले के बाद अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें 8 फिलिपिनो चालक दल के सदस्य हैं। बाकी दो जहाज की तीन सदस्यीय सुरक्षा टीम से हैं- इनमें एक यूनानी और एक भारतीय शामिल हैं। मिशन ने बताया कि 15 लोग लापता हैं, जिनमें से चार की मौत होने की आशंका है। यूरोपीय संघ मिशन ने कहा, 'आस-पास के सभी जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: France: एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म की फ्रांस में जांच, डाटा से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने का है आरोप

हूतियों पर नाविकों के अपहरण का आरोप
हूती विद्रोहियों ने कहा कि कुछ चालक दल के सदस्य उनके कब्जे में हैं। एक दशक से सऊदी अरब से संचालित यमन में अमेरिकी दूतावास ने हूतियों पर नाविकों का 'अपहरण' करने का आरोप लगाया है। ईरान समर्थित हूतियों द्वारा किया गया यह हमला अब तक के सबसे घातक समुद्री हमलों में से एक है, जो इस महत्वपूर्ण व्यापारिक रास्ते पर किया है। इस रास्ते से पहले हर साल करीब 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का माल जाता था।


फलस्तीनियों का समर्थन करने वाले जहाजों पर कर रहे हमला: हूती
हूती विद्रोहियों का कहना है कि वे इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान गाजा पट्टी में फलस्तीनियों का समर्थन करने वाले जहाजों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अब तक चार जहाजों को डुबो चुके हैं और उन नाविकों को मार चुके हैं, जिनकी युद्ध में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। 'एटरनिटी सी' पर हमला पिछले हफ्ते 'मैजिक सीज' नाम के जहाज पर हुए हमले जैसा ही था। इन दोनों घटनाओं के समय कोई यूरोपीय या अमेरिकी नौसेना इन जहाजों के साथ नहीं थी।

ये भी पढ़ें: US-China Relations: 'ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात की काफी संभावना', वांग यी के साथ बैठक के बाद बोले रूबियो

पहले भी नाविकों को बंधक बना चुके हूती 
हूतियों ने पहले भी नाविकों को बंधक बनाया है। नवंबर 2023 में उन्होंने 'गैलेक्सी लीडर' नामक जहाज को कब्जे में ले लिया था और उसके चालक दल को इस साल जनवरी तक बंधक बनाकर रखा। नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक, हूतियों ने मिसाइलों और ड्रोन से 100 से ज्यादा जहाजों को निशाना बनाया। युद्ध में एक संक्षिप्त युद्धविराम के दौरान उन्होंने अपने हमले रोक दिए। बाद में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विद्रोहियों के साथ युद्धविराम की घोषणा से पहले, उनके आदेश पर हूतियों पर हफ्ते भर तक हवाई हमलों का एक तीव्र अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed