{"_id":"62118e730a6d93109c424e53","slug":"donald-trump-took-intelligence-documents-with-him-from-white-house-will-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: व्हाइट हाउस से अपने साथ खुफिया दस्तावेज ले गए ट्रंप, अब होगी जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: व्हाइट हाउस से अपने साथ खुफिया दस्तावेज ले गए ट्रंप, अब होगी जांच
Sun, 20 Feb 2022 06:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:12 AM IST
सार
नेशनल आर्काइव के आर्काइविस्ट डेविड एस फेरिएरो ने हाउस क्मेटी की अध्यक्ष कैरोलिन बी मैलोनी को भेजे पत्र में कहा कि ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा के दस्तावेज भी ले गए हैं।
विज्ञापन
Former US President Donald Trump
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नेशनल आर्काइव ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस के कई दस्तावेज अपने साथ फ्लोरिडा ले गए हैं। नेशनल आर्काइव के आर्काइविस्ट डेविड एस फेरिएरो ने हाउस क्मेटी की अध्यक्ष कैरोलिन बी मैलोनी को भेजे पत्र में कहा कि ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा के दस्तावेज भी ले गए हैं। न्याय विभाग से संपर्क किया गया है। आर्काइव चहाता है कि ट्रंप के कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
एजेंसी ने कहा प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने एक जांच शुरू की थी और राष्ट्रीय अभिलेखागार ने कथित तौर पर न्याय मंत्रालय से इस मामले को देखने को कहा है। इस बाबत न्याय मंत्रालय और संघीय जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
निरीक्षण और सुधार पर व्हाइट हाउस कमेटी की अध्यक्षता करने वाले मैलोनी ने और अन्य सांसदों ने राष्ट्रीय अभिलेखागार और न्याय विभाग से जांच करने के लिए कहा है। ताकि जांच हो कि क्या ट्रंप ने राष्ट्रपति रिकॉर्ड अधिनियम का उल्लंघन किया है। उस कानून में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को कार्यालय छोड़ने पर सभी आधिकारिक रिकॉर्ड को जमा करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन