फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump tariffs announcement declines us stock market asian market also crash

Tariffs: ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, एशियाई बाजार भी लुढ़के, मंदी की बढ़ी आशंका

Thu, 03 Apr 2025 08:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Apr 2025 08:35 AM IST
सार

ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद दुनियाभर के बाजारों पर असर पड़ा है। खुद अमेरिका के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि ट्रंप के रैसिप्रोकल टैरिफ एलान के बाद अर्थव्यवस्था में मंदी आ सकती है। 

विज्ञापन
donald trump tariffs announcement declines us stock market asian market also crash
Trump - फोटो : PTI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाने के एलान के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका के इक्विटी बेंचमार्क में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीते तीन दिनों से अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी थी और ये उम्मीद की जा रही थी कि ट्रंप कम कठोर टैरिफ लगाएंगे, लेकिन जैसे ही टैरिफ का एलान हुआ तो बाजार में गिरावट आ गई। 
विज्ञापन


अमेरिकी शेयर बाजार में 2.5 प्रतिशत की गिरावट
टैरिफ के एलान के बाद एस एंड पी 500 की निगरानी करने वाला 577 अरब डॉलर का एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सामान्य ट्रेडिंग स्तर से 2.5 प्रतिशत नीचे गिर गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्थानीय समयनुसार टैरिफ का एलान कर दिया। इस पर पूरी दुनिया की नजरें थीं। ट्रंप ने इसे मुक्ति दिवस करार दिया। एलान के तहत ट्रंप ने सभी निर्यातक देशों पर 10 प्रतिशत का न्यूनतम टैरिफ लगाने और 60 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का एलान किया। ये अतिरिक्त शुल्क उन देशों पर लगाया गया है, जिनके साथ या तो अमेरिका का व्यापार घाटा है या फिर वे देश अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने कहा कि आप मेरे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे। वे हम पर 52 फीसदी टैरिफ लगाते हैं। आपको समझना होगा कि हमने उनसे वर्षों तक कोई टैक्स नहीं लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Tariffs: ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा


मंदी की चपेट में आ सकती है अमेरिका की अर्थव्यवस्था
विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ की वजह से आने वाले कई दिनों तक बाजार में गिरावट का दौर रह सकता है। साथ ही आशंका है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में भी आ सकती है। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर होगा। ट्रंप भी ऐसा मानते हैं टैरिफ लगाने से मंदी की आशंका है, लेकिन उनका कहना है कि ये असर थोड़े समय के लिए होगा। ये भी आशंका है कि कई देश अमेरिका पर भी टैरिफ बढ़ा सकते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। फिलहाल टैरिफ एलान के बाद डॉलर की कीमतों में भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

एशियाई बाजारों में भी गिरावट
ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। टोक्यो निकेई 225 इंडेक्स में 3.4 प्रतिशत की कमी देखी गई। हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 2.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,699.52 के अंक पर बंद हुआ। अमेरिका ने अपने सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जापान पर 24 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। एक अन्य सहयोगी दक्षिण कोरिया पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया गया है। इसका बेंचमार्क कोस्पी शुरुआत के तुरंत बाद 1.9 प्रतिशत लुढ़क गया है। ऑस्ट्रेलिया का एस एंड पी/एएसएक्स 1.8 प्रतिशत गिरकर 7,793 अंकों पर बंद हुआ। 

ये भी पढ़ें- US Tariffs Impact: ट्रंप के टैरिफ से भारत पर क्या असर; कृषि-ऑटो, दवा क्षेत्र कितने होंगे प्रभावित; जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed