फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump announced reciprocal tariffs, know all updates, impact on India and other countries

US Tariffs: ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा

Thu, 03 Apr 2025 02:42 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 03 Apr 2025 02:42 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पारस्परिक टैरिफ लगाने को लेकर बड़ा एलान किया है। व्हाइट हाउस ने इस दिन को मुक्ति दिवस (Liberation Day) बताया है। व्हाइट हाउस से उनकी प्रेस कांफ्रेस जारी है। अपने संबोधन में भारत का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के मामले में निर्णय मुश्किल रहा। प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं। अमेरिका ने भारत पर 26% पारस्परिक टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Donald Trump announced reciprocal tariffs, know all updates, impact on India and other countries
ट्रंप की प्रेस कांफ्रेंस जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी और चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है। अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त 

मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। 

विज्ञापन


इन देशों पर लगाया इतना टैरिफ 
ट्रंप ने वियतनाम से होने वाले आयात पर 46 फीसदी, स्विटजरलैंड पर 31, ताइवान पर 32, जापान पर 24, ब्रिटेन पर 10, ब्राजील पर 10, इंडोनेशिया पर 32, सिंगापुर पर 10, दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने विदेश से ऑटोमोबाइल के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जबकि ऑटो पार्ट पर भी इतना ही टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल पर नया टैरिफ 3 अप्रैल से और ऑटो पार्ट 3 मई से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापार के मामले में मित्र, शत्रु से भी बदतर
ट्रंप ने जवाबी टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा, कई बार व्यापार के मामले में मित्र, शत्रु से भी बदतर होते हैं। हम बहुत से देशों को सब्सिडी देते हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हैं तथा उन्हें व्यापार में बनाए रखते हैं। ट्रंप ने खासकर व्यापार भागीदारों, विशेष रूप से मेक्सिको और कनाडा के बारे में कहा, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? मेरा मतलब है, हम किस बिंदु पर कहते हैं कि आपको अपने लिए काम करना होगा। हम अंततः अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। व्यापार घाटा अब केवल एक आर्थिक समस्या नहीं है। यह एक राष्ट्रीय आपातकाल है। ट्रंप ने मीडिया के सामने एक बोर्ड दिखाया जिसमें अधिकांश देशों पर लगाए गए नए करों को दिखाया गया था। इस बोर्ड पर दरें 10% से 49% तक थीं।

इससे पहले, व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ ही क्षणों में, मैं दुनिया भर के देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने वाले ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। मेरी राय में, यह अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह हमारी आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा है। वर्षों से, मेहनती अमेरिकी नागरिकों को किनारे पर बैठने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि अन्य देश अमीर और शक्तिशाली होते जा रहे थे। इसका अधिकांश हिस्सा हमारी कीमत पर हुआ। आज की कार्रवाई के साथ, हम अंततः अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम होने जा रहे हैं। हम इसे पहले से कहीं अधिक महान बनाएंगे। 

आगे उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे साथी अमेरिकियों, यह मुक्ति दिवस है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। 2 अप्रैल, 2025 को हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि यह वह दिन है जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ। जिस दिन अमेरिका की नियति को पुनः प्राप्त किया गया और जिस दिन हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया। दशकों से, हमारे देश को अन्य देशों, मित्र और शत्रु दोनों ने लूटा गया। अमेरिकी स्टीलवर्कर्स, ऑटो वर्कर्स, किसान और कुशल कारीगरों ने बड़ी पीड़ा झेली है। हमारे देश और इसके करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। 

सभी विदेश निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ 
मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है। जबकि थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक कीमत वसूल रहे हैं जैसे भारत 70%, वियतनाम 75% और अन्य उससे भी अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। ऐसे भयावह असंतुलन ने हमारे औद्योगिक आधार को तबाह कर दिया है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। मैं इस आपदा के लिए इन अन्य देशों को बिल्कुल भी दोषी नहीं मानता। मैं पूर्व राष्ट्रपतियों और पिछले नेताओं को दोषी मानता हूँ जो अपना काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज आधी रात से ही प्रभावी, हम सभी विदेश निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ लगाएंगे। 

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि 1930 के दशक की महामंदी का कारण अमेरिका द्वारा आयकर लगाना और टैरिफ से दूर रहना था। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि 1870 से 1913 के बीच जब अमेरिका एक "टैरिफ राष्ट्र" था, तब वह अपने सबसे समृद्ध समय पर था।

5 अप्रैल से लागू होंगे टैरिफ 
वहीं, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी भागीदारों पर लगाए गए नए टैरिफ पांच अप्रैल से प्रभावी होंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि 5 अप्रैल को रात 12:01 बजे (0401 GMT) बेसलाइन 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया जाएगा। वहीं विशिष्ट भागीदारों के लिए बढ़ी हुई दरें 9 अप्रैल को रात 12:01 बजे से प्रभावी होंगी।

 अपने किसानों के लिए भी खड़े- ट्रंप
अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि नए टैरिफ का उद्देश्य अमेरिकी किसानों और पशुपालकों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हम अपने किसानों और पशुपालकों के लिए भी खड़े हैं, जिनके साथ दुनिया भर के देशों ने दुर्व्यवहार किया है। इस दौरान उन्होंने खास तौर से अमेरिकी डेयरी उत्पादों पर कनाडा के टैरिफ की निंदा की और उन्हें अनुचित बताया। ट्रंप ने कहा कि यह हमारे किसानों के लिए उचित नहीं है। यह हमारे देश के लिए भी उचित नहीं है। अमेरिका कनाडा और मैक्सिको जैसे देशों को व्यापार में बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सब्सिडी प्रदान करता है।

किस देश पर कितना टैरिफ देखें पूरी लिस्ट

1. चीन: 34 प्रतिशत

2. यूरोपीय संघ: 20 प्रतिशत

3. दक्षिण कोरिया: 25 प्रतिशत

4. भारत: 26 प्रतिशत

5. वियतनाम: 46 प्रतिशत

6. ताइवान: 32 प्रतिशत

7. जापान: 24 प्रतिशत

8. थाईलैंड: 36 प्रतिशत

9. स्विट्जरलैंड: 31 प्रतिशत

10. इंडोनेशिया: 32 प्रतिशत

11. मलेशिया: 24 प्रतिशत

12. कंबोडिया: 49 प्रतिशत

13. यूनाइटेड किंगडम: 10 प्रतिशत

14. दक्षिण अफ्रीका: 30 प्रतिशत

15. ब्राजील: 10 प्रतिशत

16. बांग्लादेश: 37 प्रतिशत

17. सिंगापुर: 10 प्रतिशत

18. इजरायल: 17 प्रतिशत

19. फिलीपींस: 17 प्रतिशत प्रतिशत

20. चिली: 10 प्रतिशत

21. ऑस्ट्रेलिया: 10 प्रतिशत

22. पाकिस्तान: 29 प्रतिशत

23. तुर्की: 10 प्रतिशत

24. श्रीलंका: 44 प्रतिशत

25. कोलंबिया: 10 प्रतिशत एआरडी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed