फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump target usa judge justice system after penalty on him of 355 million dollar in new york civil frau

USA: 'न्याय व्यवस्था खतरे में है', 35 करोड़ डॉलर के जुर्माने पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, कही ये बात

Sat, 17 Feb 2024 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Feb 2024 08:58 AM IST
सार

ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल टिश जेम्स पर खास तौर पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि टिश जेम्स उन्हें लंबे समय से फंसाने की कोशिशें कर रहे हैं। ट्रंप ने लिखा कि 'उन्होंने बुरे वक्त में न्यूयॉर्क शहर की मदद की थी, लेकिन अब मुझे ही यहां से बाहर निकाला जा रहा है।'

विज्ञापन
donald trump target usa judge justice system after penalty on him of 355 million dollar in new york civil frau
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नागरिक धोखाधड़ी मामले में उन पर जुर्माना लगाने वाले जज पर तीखी टिप्पणी की। दरअसल नागरिक धोखाधड़ी के एक मामले में न्यूयॉर्क की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप पर 35 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले को पूरी तरह से अवैध और गलत करार दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर भी खतरा बताया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने पोस्ट में न्याय व्यवस्था पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'अमेरिका और न्यूयॉर्क की न्याय व्यवस्था खतरे में है और इस पर पक्षपाती और बंटवारे को बढ़ावा देने वाले जज और वकील हैं। ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल टिश जेम्स पर खास तौर पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि टिश जेम्स उन्हें लंबे समय से फंसाने की कोशिशें कर रहे हैं। ट्रंप ने लिखा कि उन्होंने बुरे वक्त में न्यूयॉर्क शहर की मदद की थी, लेकिन अब मुझे ही यहां से बाहर निकाला जा रहा है।'
विज्ञापन


किस मामले में ट्रंप को दोषी ठहराया गया
नागरिक धोखाधड़ी मामले में न्यूयॉर्क की अदालत ने 90 पन्नों के अपने फैसले में डोनाल्ड ट्रंप पर 35 करोड़ डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। साथ ही ट्रंप के न्यूयॉर्क की कंपनी में बतौर निदेशक काम करने पर तीन साल की रोक लगा दी है। अदालत ने ट्रंप के दोनों बेटों डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप को भी दोषी माना है और उन पर भी 40-40 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है और दोनों दो साल तक कंपनी में निदेशक के रूप में काम नहीं कर पाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप को अपनी कंपनी की संपत्ति बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और उसके आधार पर कर्ज लेने का आरोप सिद्ध हुआ है। हालांकि ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया था और दावा किया था कि कुछ भी गलत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुझे साजिशन निशाना बनाया गया'
डोनाल्ड ट्रंप ने उनके खिलाफ दिए गए फैसले की आलोचना करते हुए लिखा कि 'इस मामले में कोई पीड़ित नहीं है, ना ही कोई नुकसान हुआ और कोई शिकायत भी नहीं हुई। बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों को भी कोई परेशानी नहीं है। वित्तीय दस्तावेजों में भी कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद बिना किसी आधार के मुझे साजिशन निशाना बनाया गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed