{"_id":"66cab1219c8578f66e041108","slug":"donald-trump-struggles-in-front-of-kamala-harris-backfoot-in-media-spotlight-president-election-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: कमला हैरिस के सामने बैकफुट पर आए डोनाल्ड ट्रंप, मीडिया कवरेज में भी पिछड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: कमला हैरिस के सामने बैकफुट पर आए डोनाल्ड ट्रंप, मीडिया कवरेज में भी पिछड़े
Sun, 25 Aug 2024 09:59 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:59 AM IST
सार
राष्ट्रपति पद की रेस में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रॉबर्ट एफ. कैनेडी ने भी हाल ही में उम्मीदवारी से हटने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने ट्रंप को समर्थन देने का एलान किया। हालांकि ट्रंप को इसका फायदा मिलता भी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ हफ्ते पहले तक डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की रेस में आगे चल रहे थे। पेंसिल्वेनिया की रैली में हुए जानलेवा हमले के बाद तो ट्रंप की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया था। हालांकि जैसे ही बाइडन ने राष्ट्रपति पद की रेस से हटने और अपनी जगह कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का एलान किया तो धीरे धीरे हालात बदलने शुरू हो गए। अब स्थिति ये है कि ट्रंप बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और उन्हें मीडिया कवरेज में भी वह कमला हैरिस से पिछड़ गए हैं।
ट्रंप ने नीति में किया बदलाव
हाल के दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस पर निजी हमले कर रहे थे और उनके रंग और उनके भारतीय और अफ्रीकी होने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। हालांकि उनकी ही पार्टी के कई नेताओं ने ट्रंप को कमला हैरिस पर निजी टिप्पणियों को लेकर आगाह किया। अब लग रहा है कि ट्रंप को भी यह बात समझ आ गई है तो वह निजी हमले छोड़कर नीतियों पर बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वेटर्स को मिलने वाली टिप पर टैक्स खत्म करने की बात कही। साथ ही नेवादा में हिस्पैनिक मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में नेवादा राज्य की भूमिका अहम होगी।
मीडिया कवरेज में भी पिछड़े ट्रंप
राष्ट्रपति पद की रेस में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रॉबर्ट एफ. कैनेडी ने भी हाल ही में उम्मीदवारी से हटने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने ट्रंप को समर्थन देने का एलान किया। हालांकि ट्रंप को इसका फायदा मिलता भी नहीं दिख रहा है। मीडिया कवरेज में भी ट्रंप कमला हैरिस से पिछड़ गए हैं। खासकर हाल ही में शिकागो में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के कन्वेंशन के दौरान कमला हैरिस सुर्खियों में बनीं रहीं। साथ ही कन्वेंशन के दौरान कमला हैरिस ने जो संबोधन दिया, उसकी भी तारीफ हुई।
विज्ञापन
कन्वेंशन के दौरान ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कमला हैरिस की आलोचना करने की कोशिश की, लेकिन मीडिया ने उन्हें ज्यादा भाव नहीं दिया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप भी ये समझ रहे हैं। फंड जुटाने के मामले में भी ट्रंप, कमला हैरिस से पिछड़ गए हैं। हालिया सर्वे में साफ है कि कमला हैरिस ने ट्रंप पर बढ़त बना ली है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या कमला हैरिस की यह बढ़त बरकरार रहती है या फिर ट्रंप फिर से मजबूत होकर उभरते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन