फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump speech in Republican nomination likely to focus on national unity and personal stories

Donald Trump: रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप का जोरदार स्वागत, आज भाषण में देश की एकता-व्यक्तिगत कहानी...

Fri, 19 Jul 2024 06:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 06:38 AM IST
सार

चार दिवसीय नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन प्रत्याशी के रूप में अपना पहला भाषण देंगे। ट्रंप अपने भाषण में राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इस दौरान वह अपनी व्यक्तिगत कहानियां भी साझा करेंगे। पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान हमले के बाद ट्रंप ने अपना पिछला भाषण रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
Donald Trump speech in Republican nomination likely to focus on national unity and personal stories
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पहुंच चुके हैं। कन्वेंशन में पहुंचने पर लोगों ने ट्रंप का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं, ट्रंप ने भी हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद ट्रंप मंच पर पहुंचे और पार्टी नेताओं से हाथ मिलाया। 

विज्ञापन


नेशनल कन्वेंशन के अंतिम दिन आज वह पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन औपचारिक रूप से स्वीकार करेंगे। इसके बाद वह कन्वेंशन में रिपब्लिकन प्रत्याशी के रूप में अपना पहला भाषण देंगे। ट्रंप अपने भाषण में राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इस दौरान वह अपनी व्यक्तिगत कहानियां भी साझा करेंगे। पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान हमले के बाद ट्रंप ने अपना पिछला भाषण रद्द कर दिया है। चार दिवसीय आरएनसी सम्मेलन के आखिरी दिन के लिए उन्होंने व्यक्तिगत भाषण लिखा है, जो करीब एक घंटे तक चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




इससे पहले 16 जुलाई को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को पर्याप्त कन्वेंशन प्रतिनिधि वोट (convention delegate votes) प्राप्त हो गए। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन खेमे का आधिकारिक उम्मीदवार चुन लिया गया था।

पूरे देश में चार साल में एक बार होने वाली बैठक रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन सोमवार को ट्रंप का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वह अपने कान पर एक सफेद पट्टी के साथ दिखाई दिए, यह पट्टी हत्या के प्रयास के दौरान गोली लगने से हुए घाव को ढक रही थी। ट्रंप आरएनसी सम्मेलन के अन्य दो दिनों में भी इसी तरह की पट्टी के साथ दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने अपने कई समर्थकों को अपने कानों पर इसी तरह की अस्थायी पट्टी बांधने के लिए प्रेरित किया। 


पूर्व राष्ट्रपति के करीबी लोगों ने कहा कि इस घटना ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। सूत्रों ने कहा, ट्रंप ने अब अपना पिछला भाषण रद्द कर दिया है। चार दिवसीय आरएनसी सम्मेलन के आखिरी दिन, 18 जुलाई की रात के लिए व्यक्तिगत रूप से एक नया भाषण लिखा है। इसके कई मसौदों में से एक से परिचित लोगों द्वारा इसे ऐतिहासिक भाषण बताया जा रहा है। भाषण से परिचित एक सूत्र ने कहा, कि ट्रंप अब तक दिए गए सबसे ऐतिहासिक भाषणों में से एक साझा करेंगे। ट्रंप ने इस बार अपना भाषण खुद लिखा है। 

भाषण के जानकार सूत्र ने कहा कि ट्रंप स्पष्ट रूप से अपने रिकॉर्ड और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के रिकॉर्ड के बीच विरोधाभास पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं, लेकिन यह एक व्यक्तिगत कहानी होने जा रही है। यह निश्चित नहीं है कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का कितना घटक होगा।

भाषण के समापन पर, ट्रंप का परिवार उनके साथी सीनेटर जेडी वेंस के साथ पारंपरिक गुब्बारा छोड़ने के लिए मंच पर उनके साथ शामिल होगा। टेस्ला के सीईओ और एक्स के मालिक एलन मस्क के भी सम्मेलन में आने की उम्मीद है। सम्मेलन के अंतिम दिन अन्य प्रमुख वक्ताओं में ट्रंप की वकील अलीना हब्बा, टकर कार्लसन नेटवर्क के संस्थापक टकर कार्लसन, पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और उनके बेटे एरिक ट्रंप शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed