{"_id":"5f8e07da99f2fc52d96ea6c2","slug":"donald-trump-son-says-father-relationship-with-narendra-modi-reliable-biden-is-not-right-for-india-due-to-soft-attitude-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से नरम रुख के चलते बिडेन भारत के लिए सही नहीं : जूनियर ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से नरम रुख के चलते बिडेन भारत के लिए सही नहीं : जूनियर ट्रंप
Tue, 20 Oct 2020 06:25 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे जूनियर ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे जूनियर ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक विश्वसनीय रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अच्छी तरह से समझते हैं कि भारत-अमेरिका दुनिया में समाजवाद और साम्यवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ साथ हैं। जूनियर ट्रंप ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि भारत में उनके पिता का स्वागत बहुत ही शानदार रह चुका है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जॉन ट्रंप जूनियर ने न्यूयॉर्क में हो रहे एक सम्मेलन से इतर एक साक्षात्कार में कहा कि 'यह देखना मेरे लिए गर्व की बाद है और मुझे इस पर खुशी है कि दोनों नेताओं के बीच महान और शक्तिशाली रिश्ते हैं। ये संबंध भविष्य में दोनों ही देशों को लाभान्वित करेंगे।' उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती दुनिया ने देखी है। ट्रंप-मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते काफी सुधरे हैं।'
विज्ञापन
जूनियर ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वह सही नहीं हैं क्योंकि चीन के प्रति उनका रुख नरम हो सकता है। न्यूयॉर्क स्थित लांग आइलैंड में भारतवंशियों के बीच ट्रंप जूनियर ने कहा कि हमें चीन के खतरे को समझना होगा और इसे आपसे बेहतर शायद कोई नहीं जानता। उन्होंने बिडेन के भ्रष्टाचार पर लिखी अपनी किताब ‘लिबरल प्रिविलेज’ के एक कार्यक्रम में यह बात कही।
विज्ञापन
बिडेन-हैरिस के समर्थन में भारतवंशियों की ‘गेट आउट दि वोट’ रैली
राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन और उपराष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस के समर्थन में भारतीय-अमेरिकियों ने कैलिफोर्निया में ‘गेट आउट दि वोट’ रैली आयोजित की। उद्यमी दंपती अजय और विनीता भूटोरिया की इस रैली में मशहूर होटल व्यवसायी अशोक भट्ट ने कहा कि भारतवंशियों की मौजूदा और भावी पीढ़ी के लिए और अमेरिका का सपना पूरा करने के लिए बिडेन-हैरिस को वोट करना बेहद जरूरी है।
भारत से अच्छे रिश्तों के लिए ट्रंप को वोट दें
राष्ट्रपति ट्रंप को भारत का अच्छा दोस्त बताते हुए, भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने देश भर के भारतवंशी समुदाय से रिपब्लिकन नेता को वोट देने का आग्रह किया है। ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी के सह-अध्यक्ष अल मेसन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में पहली बार भारतवंशी समुदाय एकजुट होकर उभरा है। ऐसे में आपकी समर्थन ट्रंप की जीत में योगदान देगा।
ट्विटर ने ट्रंप के सलाहकार की पोस्ट हटाई
ट्विटर ने राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार स्कॉट एटलस की एक पोस्ट को सिर्फ इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्होंने मास्क को बेकार बताया था। अगस्त में विज्ञान सलाहकार के बतौर नियुक्त एटलस ने ट्वीट किया था कि 'मास्क काम नहीं करता है और न ही इसका व्यापक इस्तेमाल मदद करता है।' ट्विटर ने इस ट्वीट को अपनी नीति का उल्लंघन माना और इस जानकारी के नुकसानदेह होने की आशंका जताई।