फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump shooter caught on camera with rifle woman voice heard before taking shot video usa

Trump: ट्रंप पर हमले से पहले कैमरे में कैद हुआ था हमलावर, क्या कोई महिला भी थी साथ? सामने आया वीडियो

Sun, 14 Jul 2024 10:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Jul 2024 10:01 PM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर, जिसके बाल लंबे और वह आंखों पर चश्मा पहने है। वह रैली स्थल के नजदीक की एक छत पर पेट के बल रेंग रहा है। उस दौरान उसके हाथ में राइफल थी और वह निशाना लगाने की तैयारी करता दिख रहा था।

विज्ञापन
donald trump shooter caught on camera with rifle woman voice heard before taking shot video usa
हमले का बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से पहले हमलावर पास की एक छत पर पेट के बल रेंगता नजर आया था। उसका कथित वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में एक महिला की भी आवाज थी, जो हमलावर को पीछे हटने को कह रही थी। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह आवाज किस महिला की थी। 
विज्ञापन


हमले से तुरंत पहले का बताया जा रहा वीडियो
उल्लेखनीय है कि रविवार को पेन्सिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दावेदार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए। हमले के तुरंत बाद ही हमलावर को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मार गिराया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह वीडियो ट्रंप पर गोली चलाने वाले हमलावर का है, जो हमले से तुरंत पहले का है। यह वीडियो टीएमजेड द्वारा साझा किया गया है। 
विज्ञापन

 


वीडियो में महिला की आवाज होने का दावा
वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर, जिसके बाल लंबे और वह आंखों पर चश्मा पहने है। वह रैली स्थल के नजदीक की एक छत पर पेट के बल रेंग रहा है। उस दौरान उसके हाथ में राइफल थी और वह निशाना लगाने की तैयारी करता दिख रहा था। हमलावर ने ग्रे रंग की टीशर्ट और खाकी रंग की पैंट पहनी हुई थी। वीडियो में हमलावर गोली चलाते नहीं दिख रहा है लेकिन वीडियो में लोगों के चीखने की आवाज सुनाई दे रही है। गौरतलब है कि कुछ लोगों ने भी हमलावर को देखने का दावा किया था। वीडियो में एक महिला की भी आवाज सुनी गई। 

ट्रंप पर गोली चलाने वाले हमलावर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है। वह बेथल पार्क इलाके का निवासी था। हमले की वजह अभी तक पता नहीं है और एफबीआई इसकी जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed