फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump seeks mandatory death sentence for cop killers after Jonathan Diller's murder

US: ट्रंप ने संसद से सख्त कानून लाने का किया आग्रह, कहा- पुलिस की हत्या करने वालों को तुरंत मिले मृत्युदंड

Wed, 03 Apr 2024 11:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 11:13 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे में एक अभियान रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने संसद से सख्त कानून लाने की मांग की।

विज्ञापन
Donald Trump seeks mandatory death sentence for cop killers after Jonathan Diller's murder
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने विवादित बयानबाजी के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं। अब उन्होंने जासूस जोनाथन डिलर की हत्या पर गुस्सा जाहिर करते हुए पुलिस के हत्यारों के लिए अनिवार्य मौत की सजा का आह्वान किया है। उन्होंने संसद से ऐसा कानून लाने का आग्रह किया है कि पुलिस अधिकारियों की हत्या के दोषियों को तुरंत मृत्युदंड की सजा दी जाए। 

विज्ञापन


अभियान रैली में बोले ट्रंप
दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे में एक अभियान रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने संसद से सख्त कानून लाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'मैं संसद से मेरे पास एक विधेयक भेजने के लिए कहूंगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पुलिस अधिकारी की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति को तुरंत मौत की सजा मिले। हम ऐसा करने जा रहे हैं और फिर आप पूरी स्थिती देखेंगे।'
विज्ञापन


ऐसे की थी हत्या
31 साल के डिलर फॉर रॉकवे पर यातायात की निगरानी कर रहे थे। तभी गलत तरीके से खड़े किए गए वाहन से टकराने के बाद उन्हें गोली मार दी गई थी। बाद में 34 साल के संदिग्ध रिवेरा को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर एक पुलिस अधिकारी की हत्या, हत्या के प्रयास और हथियार रखने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत ही प्यारा परिवार
ट्रंप ने डिलर की पत्नी और प्रियजनों के बारे में कहा, 'उनका पूरा परिवार बहुत ही अच्छा है। इसे बताना बहुत कठिन है कि सबकुछ कितना अच्छा था। उनकी हत्या की खबर बहुत ही दुख देने वाली है। यह घटना परिवार और पुलिस अधिकारियों के लिए डरावनी है।' 

उन्होंने कहा कि डिलर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों पुलिस कर्मचारी और महिलाएं पहुंचे, यह देखना वाकई अच्छा था। 

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में एक ट्रक गुजरता दिख रहा था, जिसके पीछे बाइडन की एक तस्वीर लगी थी। अब इस वीडियो को साझा करने के लिए ट्रंप की भारी आलोचना हो रही है। दरअसल, वीडियो में दिखाई गई तस्वीर में हाथ-पैर बंधे हुए राष्ट्रपति बाइडन दिखाए गए है।

बाइडन की टीम का भड़का गुस्सा
यह वीडियो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के दिवंगत अधिकारी जोनाथन डिलर के निधन के बाद ट्रंप के निजी जेट में वापस जाने के बाद पोस्ट किया गया था। इसमें कैप्शन लिखा था कि यह वीडियो गुरुवार को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर बाइडन के प्रचार अभियान का गुस्सा भड़क गया था। उन्होंने मौजूदा डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति को शारीरिक नुकसान पहुंचाने का सुझाव देने वाले वीडियो की निंदा की थी। 

ट्रंप हिंसा को बढ़ावा दे रहे
बाइडन के प्रचार अभियान के संचार निदेशक माइकल टायलर ने कहा था, 'ट्रंप लगातार राजनीतिक हिंसा को भड़का रहे हैं। अब समय आ गया है कि लोग उन्हें गंभीरता से लें। कैपिटल पुलिस के अधिकारियों से पूछें कि छह जनवरी को हुई हिंसा के पीछे किसका हाथ था।'

पूर्व राष्ट्रपति की टीम का जवाब
इस पर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप के अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने जवाब दिया था, 'वीडियो एक पिकअप ट्रक का है, जो राजमार्ग से गुजर रहा था। डेमोक्रेट और पागल लोगों ने न केवल राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के खिलाफ घृणित हिंसा का आह्वान किया बल्कि वास्तव में उनके खिलाफ न्याय प्रणाली को हथियार बना रहे हैं।'


यूएस सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी कर कहा था कि यह सुरक्षात्मक खुफिया मामलों की पुष्टि या टिप्पणी नहीं करता है। बता दें, वीडियो में 'ट्रंप 2024' के साथ एक गुजरते ट्रक को दिखाया गया है। साथ ही पुलिस के समर्थन का दावा करने वाले झंडे दिखाए गए हैं। वहीं वाहन के पिछले हिस्से पर हाथ-पैर बंधे असहाय हालात में दिखाई दे रहे बाइडन की एक तस्वीर लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed