फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says everything going well regarding trade relations with China

US-China Trade: 'चीन के साथ फिलहाल सब कुछ ठीक चल रहा', व्यापार समझौते पर सहमति के बाद ट्रंप; जानें और क्या कहा

Mon, 30 Jun 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 06:29 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार घाटे और व्यापार संबंधों को लेकर एक टीवी शो के दौरान बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन पर भारी टैक्स लगाया गया है, लेकिन फिर भी दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा, 'चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं।'
 

विज्ञापन
Donald Trump says everything going well regarding trade relations with China
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एशियाई देश चीन के साथ व्यापार संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा कि चीन के साथ फिलहाल सबकुछ ठीक चल रहा है। व्यापार घाटे और चीन के साथ संबंधों के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। 

विज्ञापन


एक टीवी शो के दौरान ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार घाटे और व्यापार संबंधों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि चीन पर भारी टैक्स लगाया गया है, लेकिन फिर भी दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन के साथ तालमेल बिठाना बहुत अच्छी बात है, लेकिन वे भारी शुल्क चुका रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: इडाहो में घात लगाकर हमला, कैनफील्ड माउंटेन पर लगाई गई आग; फायरफाइटर्स पर बरसाईं गोलियां, दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चीन-अमेरिका दुर्लभ पृथ्वी खनिज निर्यात के मुद्दे पर सहमत
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस ने बताया था कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर कुछ अच्छे बदलाव हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देश अब अमेरिका को दुर्लभ पृथ्वी खनिज भेजने के मुद्दे पर सहमत हो गए हैं। इसके अलावा, मई में जिनेवा में हुई बातचीत में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए गए उच्च प्रतिशोधी टैक्स को थोड़े समय के लिए कम करने पर भी सहमति जताई थी। 


चीन के साथ व्यापार घाटे को लेकर जो बाइडन की आलोचना की
ट्रंप ने चीन के साथ बड़े व्यापार घाटे के लिए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और उनकी आलोचना की। ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है। बाइडन ने इसे एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने दिया। उन्होंने उन्हें कोयले पर कब्जा करने दिया, लेकिन हम ऐसा नहीं करने वाले। हम एक दुर्लभ पृथ्वी सौदा कर रहे हैं, लेकिन याद रखें, हमारे पास हवाई जहाज के सभी पुर्जे हैं, वे हमारे बिना अपने हवाई जहाज नहीं उड़ा सकते। इसलिए हमारे पास कुछ कार्ड भी थे।'

ये भी पढ़ें: Operation Midnight Hammer: 'फोर्डो के अंदर मक्खन की तरह घुसे बंकर बस्टर बम', ईरान में अमेरिकी हमलों पर ट्रंप

145 फीसदी टैरिफ से चीन को भी हुआ फायदा
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक समझौता किया है, जिसमें 145 फीसदी टैरिफ लगाया गया था। इसका असर चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि इससे चीन को भी फायदा हुआ। ट्रंप ने कहा, 'हमने चीन के साथ एक डील की है, उम्मीद है कि यह सभी के लिए एक अच्छा सौदा होगा। हमने चीन के साथ एक डील की थी, जिसमें 145% टैरिफ था। हमने चीन का भला किया।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed