फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump said French President Macron has been in China meeting with Xi Jinping and kissing his ass

Donald Trump: ट्रंप का फ्रांस के राष्ट्रपति पर विवादित बयान, कहा- मेरे मित्र मैक्रों चीन की चाटुकारिता में लगे

Wed, 12 Apr 2023 01:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 01:08 PM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि मेरे पद छोड़ने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका का दुनिया में प्रभाव खोता जा रहा है। एक तरह से अमेरिका का प्रभाव दुनिया से खत्म ही हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास यह पागल दुनिया है। यह उबल रही है। अमेरिका कुछ नहीं कह रहा है।

विज्ञापन
Donald Trump said French President Macron has been in China meeting with Xi Jinping and kissing his ass
डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्रों पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र आजकल चीन गए हुए हैं। वह वहां शी जिनपिंन की चाटुकारिता में लगे हैं। बता दें, न्यूयॉर्क में अभियोग लगाए जाने के बाद ट्रंप ने पहली बार मीडिया से बातचीत की है। 

विज्ञापन

अमेरिका का प्रभाव हो रहा खत्म

उन्होंने कहा कि मेरे पद छोड़ने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका का दुनिया में प्रभाव खोता जा रहा है। एक तरह से अमेरिका का प्रभाव दुनिया से खत्म ही हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास यह पागल दुनिया है। यह उबल रही है। अमेरिका कुछ नहीं कह रहा है। मेरे मित्र मैक्रों चीन गए हुए है और उसकी चाटुकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस अब चीन के साथ संबंध बना रहा है। 

विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है, मैक्रों ने पिछले सप्ताह चीन की राजकीय यात्रा के बाद बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यूरोपीय लोगों को खुद को अमेरिकी विदेश नीति की जंजीरों में नहीं बांधना चाहिए। मैक्रों ने कहा था कि ताइवान के भाग्य को लेकर यूरोपीय देशों को बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध में नहीं फंसना चाहिए। चीन ने ताइवान पर नियंत्रण हासिल करने की कसम खाई है, जबकि अमेरिकी सरकार ने ताइवान को अपनी रक्षा करने में मदद करने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्रों ने शुक्रवार को शी के साथ ताइवान पर चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने यूरोप को संकटों में फंसने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है, हमें इससे बचना चाहिए। 

हमें अपने फैसले लेने होंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि यूरोपीय लोग यह सोचते हैं कि वे बस अमेरिका के फॉलोवर है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे बुरी बात यह सोचना होगा कि हम यूरोपीय लोगों को इस विषय पर सिर्फ अन्य के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। जबकि हमें अपने हित के बारे में सोचना होगा और फैसला लेना होगा। 

अभी भी फ्रांंस के साथ अच्छे संबंध
मैक्रों के बयान के बाद अमेरिका में हलचल मच गई है। लेकिन व्हाइट हाउस ने इसे कम करने की कोशिश की। प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका फ्रांस के साथ शानदार द्विपक्षीय संबंधों में सहज और आश्वस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed