फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump preparing to visit South Korea in October may sit down with Xi Jinping claim Report

Trump: अक्तूबर में ट्रंप-जिनपिंग की हो सकती है मुलाकात, दक्षिण कोरिया जाने की तैयारी कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

Sun, 07 Sep 2025 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Sep 2025 08:00 AM IST
सार

अक्तूबर के अंत में और नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू में होने वाले एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन को ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
donald Trump preparing to visit South Korea in October may sit down with Xi Jinping claim Report
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल अक्तूबर में दक्षिण कोरिया का दौरा कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया में ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है द्विपक्षीय बैठक
अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनएन ने शनिवार को ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके शीर्ष सलाहकार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग के व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारी कर रहे हैं। अक्तूबर के अंत में और नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू में होने वाले एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन को ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप-जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक के बारे में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बनी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रंप-मोदी में दोस्ती पर बात: भारत-US के रिश्तों में तल्खी लाए अमेरिकी राष्ट्रपति, कैसे कर रहे सुधार की कोशिश?
विज्ञापन
विज्ञापन


किम जोंग उन से भी मिल सकते हैं ट्रंप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें जिनपिंग ने ट्रंप को उनकी पत्नी के साथ चीन आने का न्योता दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर सहमति जताई थी। हालांकि दौरे की कोई तारीख तय नहीं हुई थी। दक्षिण कोरिया में ट्रंप की मुलाकात उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन से भी हो सकती है। हालांकि अभी तय नहीं है कि किम जोंग उन एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे या नहीं। 

पिछले हफ्ते दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था तो उन्होंने ट्रंप को APEC शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था और सुझाव दिया था कि यह आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति को किम से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरिया की अपेक्षित यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब शी जिनपिंग और किम दोनों के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हैं। इस महीने की शुरुआत में तियानजिन में संपन्न हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को लेकर वाशिंगटन में खलबली मची हुई है, जहां शी जिनपिंग ने उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी। ट्रंप ने इन बैठकों की आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed