फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump PM Modi Talk Updates US Prez eager to talk with Indian Prime Minister dialogue on trade barriers

Trump-Modi Talk: ट्रंप बोले- पीएम मोदी से बात के लिए उत्सुक; व्यापार बाधा दूर करने को भारत-अमेरिका संवाद जारी

Wed, 10 Sep 2025 03:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 03:35 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की पहल करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी बयान में और क्या कहा? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Donald Trump PM Modi Talk Updates US Prez eager to talk with Indian Prime Minister dialogue on trade barriers
डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। अपनी टैरिफ नीतियों के कारण अपने देश में ही घिरते जा रहे ट्रंप ने कहा है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि व्यापार बाधा दूर करने के लिए भारत-अमेरिका के बीच बातचीत जारी है। ट्रंप ने आधी रात के बाद (भारतीय समयानुसार) जारी अपने इस बयान में क्या कहा? उनके बयान के क्या मायने हैं? इस खबर में जानिए

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इस्राइल में चलेगा बुलडोजर: यरूशलम हमले के आरोपियों के ढहाए जाएंगे घर, नागरिकों को मिलेगा हथियार का लाइसेंस


मैं हमेशा पीएम मोदी का दोस्त रहूंगा: ट्रंप
इससे पहले, ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे बीच ऐसे पल आ जाते हैं।' 

ट्रंप के बयान की पीएम मोदी ने की थी सराहना 
ट्रंप के इस बयान की पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, 'राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक, दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।'

ये भी पढ़ें: US: क्या ट्रंप को व्यापक टैरिफ लगाने के अधिकार है? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला; नवंबर में होगी सुनवाई

टैरिफ के चलते बिगड़े भारत-अमेरिका के रिश्ते
अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसके अलावा, रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। इस प्रकार कुल मिलाकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी हो चुका है। ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ी खटास देखी जा रही है। इस टैरिफ विवाद के बीच हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की, जहां पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बेहद गर्मजोशी से मुलाकात हुई, जिसे पूरी दुनिया के मीडिया में कवर किया गया। उसके बाद से ट्रंप अपने देश में ही आलोचनाओं में घिर गए। कई अमेरिकी नेताओं और अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन पर भारत से रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed