फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump orders to investigate democrats fundraising platform actblue

Donald Trump: विपक्षी डेमोक्रेट्स की फंडिंग पर नकेल कसने की तैयारी, ट्रंप ने न्याय विभाग को दिया जांच का आदेश

Fri, 25 Apr 2025 08:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Apr 2025 08:09 AM IST
सार

डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के इस कदम की तीखी आलोचना की है। वहीं फंड इकट्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म एक्टब्लू ने इस आदेश को दमनकारी बताया है। एक्टब्लू ने एक बयान जारी कर कहा कि 'ट्रंप प्रशासन और रिपब्लिकन पार्टी एक्टब्लू को निशाना बना रही हैं और यह अमेरिका पर लोकतंत्र पर हमले की ताजा उदाहरण है।

विज्ञापन
donald trump orders to investigate democrats fundraising platform actblue
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी की फंडिंग पर नकेल कसने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के तहत न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष फंड इकट्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म एक्टब्लू की जांच करे। ट्रंप के इस आदेश को अपनी कार्यकारी शक्तियों का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल करने के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है एक्टब्लू, जो है ट्रंप प्रशासन के निशाने पर
ट्रंप ने अपने आदेश में न्याय विभाग की प्रमुख पाम बोंडी को निर्देश दिया है कि वे वित्त विभाग से चर्चा के बाद ऑनलाइन फंड इकट्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म की जांच करें और खासकर एक्टब्लू की। आरोप है कि एक्टब्लू में डमी दानदाताओं या विदेशी दानदाताओं द्वारा राजनीतिक उम्मीदवारों को गुपचुप तरीके से फंडिंग की जाती है। सरकार ने 180 दिन में इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। एक्टब्लू प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल डेमोक्रेट्स पार्टी द्वारा बीते दो दशकों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से लोग पांच या दस डॉलर जैसी छोटी रकम भी राजनीतिक पार्टी को दान दे सकते हैं। यह प्लटफॉर्म डेमोक्रेट पार्टी के लिए बेहद सफल रहा है और यही वजह रही कि रिपब्लिकन पार्टी ने भी इससे मिलता जुलता प्लेटफॉर्म विनरेड शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के ताजा आदेश में विनरेड को जांच से दूर रखा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China-US: 'बातचीत का दावा बेबुनियाद, जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे', टैरिफ विवाद के बीच चीन का अमेरिका को दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की तैयारी
डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के इस कदम की तीखी आलोचना की है। वहीं फंड इकट्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म एक्टब्लू ने इस आदेश को दमनकारी बताया है। एक्टब्लू ने एक बयान जारी कर कहा कि 'ट्रंप प्रशासन और रिपब्लिकन पार्टी एक्टब्लू को निशाना बना रही हैं और यह अमेरिका पर लोकतंत्र पर हमले की ताजा उदाहरण है। यह डोनाल्ड ट्रंप की अपने राजनीतिक और वैचारिक विरोधियों का सफाया करने की कोशिश है।' एक्टब्लू ने कहा कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 

ये भी पढ़ें- US: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, न्यायाधीश ने चुनाव के लिए नागरिकता प्रमाण वाले आदेश पर लगाई रोक

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed