{"_id":"69b3312e81be95cd560c7c5e","slug":"donald-trump-on-michigan-jewish-community-attack-iran-situation-moving-along-rapidly-military-doing-well-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'ईरान के खिलाफ हमारी सैन्य कार्रवाई प्रभावी', यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी बोले ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'ईरान के खिलाफ हमारी सैन्य कार्रवाई प्रभावी', यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी बोले ट्रंप
Fri, 13 Mar 2026 03:03 AM IST
Himanshu Singh Chandel
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:03 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन के डेट्रॉयट में यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और पूरी जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है और उसका असर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और वह जरूरी कदम उठा रही है।
ट्रंप ने मिशिगन के डेट्रॉयट शहर में एक यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी गई है और यह बेहद दुखद घटना है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच करेगा और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाएगा।
मिशिगन के सिनेगॉग हमले पर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि वह मिशिगन के यहूदी समुदाय और डेट्रॉयट के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सिनेगॉग पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और इसकी पूरी जांच की जाएगी। ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मामले की तह तक जाएगा और जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- West Asia Crisis: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही स्थिति तेजी से बदल रही है। उनके अनुसार अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी है और ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान आतंक और नफरत को बढ़ावा देने वाला देश है और अमेरिका इस खतरे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
सेना और अपनी सरकार को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत रही और उस समय सेना को भी काफी मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज अमेरिका की सैन्य ताकत और क्षमता मजबूत दिखाई दे रही है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सेना का इतना ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ेगा।
खेलों में लैंगिक नीति पर ट्रंप का क्या बयान?
ट्रंप ने खेलों में लैंगिक पहचान को लेकर अपनी सरकार की नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें साफ किया गया है कि केवल दो ही लिंग हैं, पुरुष और महिला। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के खेलों में पुरुषों को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और 2028 ओलंपिक में भी इस नीति का पालन कराया जाएगा।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन