फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump On Iran Strait of Hormuz Global Trade Oil Supply

पश्चिम एशिया संकट: ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- होर्मुज खुला रखना प्राथमिकता; पर नहीं करेंगे जल्दबाजी

Wed, 20 May 2026 08:16 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 20 May 2026 08:16 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के मोर्चों पर अपनी रणनीति को बेहद सफल और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका न्यूनतम सैन्य नुकसान के साथ विरोधी देशों को पस्त करने में कामयाब रहा है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका बिना किसी जल्दबाजी के बेहद धैर्य और सधी हुई रणनीति के साथ ईरान संकट पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Donald Trump On Iran Strait of Hormuz Global Trade Oil Supply
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद संवेदनशील जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के माध्यम से सामने आए यूएस नेटवर्क पूल के एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि जलमार्ग को खुला रखना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन वे इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति पूरी तरह तैयार है, वे एक सीमित समझौते के जरिए इस जलमार्ग को तुरंत खुलवाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए वे किसी भी तरह की हड़बड़ाहट में नहीं हैं।
विज्ञापन


   


एक मौका और कोई जल्दबाजी नहीं: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ एक सीमित समझौते का मतलब लंबे समय के संघर्षविराम से है, जिसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलना होगा। ट्रंप ने कहा कि हम इसे एक मौका देने जा रहे हैं। मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने मध्यवर्ती चुनावों के राजनीतिक दबाव को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वे भारी तबाही के बजाय कम से कम जनहानि देखना चाहते हैं। उन्होंने ईरान की मौजूदा आंतरिक स्थिति पर कहा कि वहां की जनता बेहद खराब दौर से गुजर रही है और वहां सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश और अशांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी': मेलोनी ने किया हिंदी कहावत का जिक्र, कहा- मजबूत हो रहे भारत-इटली संबंध

ऐतिहासिक युद्धों से ट्रंप ने की तुलना 
ईरान के साथ समझौते में देरी के सवाल पर ट्रंप ने अमेरिका के पुराने लंबे युद्धों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अमेरिका वियतनाम में 19 साल, अफगानिस्तान में 10 साल और इराक में 12 साल रहा, जबकि वे इस मोर्चे पर केवल तीन महीने से हैं और इस दौरान ज्यादातर समय संघर्षविराम रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि पुराने युद्धों में लाखों सैनिक मारे गए, जबकि उनके कार्यकाल में वेनेजुएला और ईरान जैसे दो बड़े मोर्चों पर अमेरिका ने केवल 13 लोग खोए हैं। ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह आर्थिक और रणनीतिक रूप से पस्त बताते हुए दावा किया कि आने वाले तीन साल में बेहद सकारात्मक और अद्भुत चीजें देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed