{"_id":"5fa05a99c64fbf3bbc33e6cd","slug":"donald-trump-may-sack-infectious-disease-specialist-dr-fausi-after-us-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव के बाद संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. फौसी को बर्खास्त कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति चुनाव के बाद संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. फौसी को बर्खास्त कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
Tue, 03 Nov 2020 12:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ओपा लोका
एजेंसी, ओपा लोका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंटनी फौसी को बर्खास्त करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप और फौसी के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फ्लोरिडा के ओपा लोका में चुनावी रैली में ट्रंप ने कोरोना मामलों में बढ़ोतरी की खबरों को प्रमुखता देने पर हताशा जताई। इसके बाद ट्रंप के समर्थकों ने फौसी को बर्खास्त करो के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इस पर ट्रंप ने कहा, आपको चुनाव तक इंतजार करना चाहिए। मैं आपकी सलाह की सराहना करता हूं। दरअसल, फौसी ने ट्रंप पर वायरस नियंत्रण को लेकर उनकी सलाह को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। फौसी ने कहा था कि अगर महामारी रोकने को लेकर और उपाय नहीं किए गए तो सर्दियों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन