ट्रंप बिना किसी घोषणा के पहुंचे अफगानिस्तान, बोले- तालिबान के साथ वार्ता फिर से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग के मौके पर अचानक अफगानिस्तान पहुंचकर तालिबान के साथ एक बार फिर शांति वार्ता शुरू करने का ऐलान किया, लेकिन अपने सैनिकों को वहां से वापस बुलाने की कोई समयसीमा देने से मना कर दिया।
बगराम एयर फील्ड में गुरुवार को पत्रकारों के तालिबान से दोबारा बातचीत शुरू करने के सवाल पर कहा ट्रंप ने कहा- हां। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने पिछले छह महीने में काफी प्रगति की है और उसके साथ ही अपने सैनिक भी वापस बुला रहा है।
उन्होंने कहा कि तालिबान समझौता करना चाहता है और हम उनसे मिलने वाले हैं। जब हम संघर्ष विराम चाहते थे, वे संघर्ष विराम नहीं चाहते थे और अब वे संघर्ष विराम चाहते हैं। मुझे लगता है कि ऐसे यह सफल हो पाएगा।
अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े हवाई क्षेत्र में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ जल्दबाजी में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम तब तक वहां रहेंगे जब तक की कोई समझौता नहीं हो जाता या हमारी पूरी तरह जीत नहीं हो जाती और वे समझौता करने को उत्सुक हैं।
ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि वह अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाकर 8,600 करना चाहते हैं। अभी वहां 14000 अमेरिकी सैनिक हैं, हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है।
HAPPY THANKSGIVING! pic.twitter.com/7SGZnHindW
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 28, 2019
यह है थैंक्सगिविंग डे
अमेरिका में नवंबर का चौथा गुरुवार थैंक्सगिविंग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में छुट्टी होती है। इस दिन लोग अपने परिचितों, मित्रों, परिवार के सदस्यों के प्रति आभार जताते हैं। 1789 में अमेरिकी संसद के आग्रह पर प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने इसकी शुरुआत की थी। ट्रंप ने भी अपनी यह छुट्टी अफगानिस्तान में मनाई।
बरती गई गोपनीयता
अफगानिस्तान के लिए 25 घंटे की हवाई यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। गुरुवार देर रात 2 बजे पत्रकारों को रिपोर्टिंग की अनुमति मिली। ट्रंप का विमान फ्लोरिडा से वाशिंगटन के पास एक संयुक्त सैन्य अड्डे पर गया, जहां से वह दूसरे एयरफोर्स-1 में सवार हुए। उड़ान भरते वक्त विमान की विमान की खिड़कियां और लाइटें अंदर से बंद रखी गईं ताकि पत्रकारों को पता न चले कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।
आधिकारिक प्रतिक्रिया बाद में : तालिबान
तालिबान ने अमेरिका के साथ सीधी वार्ता बहाली पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप द्वारा दोबारा शांतिवार्ता शुरू करने की घोषणा के बाद तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक व्हाट्सएप संदेश में कहा, ‘वार्ता बहाल होने के बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। हम बाद में अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया देंगे।’