Trump on Kash Patel: ट्रंप काश पटेल की नियुक्ति से बेहद उत्साहित, कहा- 155 साल बाद ऐतिहासिक मोड़ पर अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप ने ब्लैक हिस्ट्री मंथ रिसेप्शन में काश पटेल को FBI निदेशक बनने पर शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने अमेरिकी सदन में अश्वेत रिपब्लिकन के बढ़ते प्रतिनिधित्व को रेखांकित किया।
विस्तार
अमेरिका में पहली बार भारतवंशी काश पटेल एफबीआई निदेशक बने हैं। इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि काश पटेल की FBI निदेशक के रूप में पुष्टि राष्ट्रपति ट्रंप की ईमानदारी बहाल करने और कानून के शासन को बनाए रखने के एजेंडे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। व्हाइट हाउस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एफबीआई अमेरिकी लोगों की सेवा करेगी और अपने मूल काम निष्पक्ष और बिना पक्षपात के न्याय लागू करना, पर ध्यान केंद्रित करेगी।'
Washington: US President Donald Trump has officially signed the commission to confirm Kash Patel as the Ninth Director of the Federal Bureau of Investigation.
विज्ञापन
Source: Dan Scavino, Assistant to the President & White House Deputy Chief of Staff/ 'X' pic.twitter.com/cbWmFa0cpBविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2025
राष्ट्र स्थापना की 250वीं वर्षगांठ की भी चर्चा की
इस दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्र स्थापना की आगामी 250वीं वर्षगांठ की भी चर्चा की और अश्वेत अमेरिकियों के स्वतंत्रता की रक्षा में योगदान की सराहना की। ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी अपने देश की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। जब हम ऐसा करेंगे, तो उन अनगिनत अश्वेत अमेरिकियों के योगदान का सम्मान करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिन्होंने शुरू से ही अमेरिकी स्वतंत्रता को जीतने, उसकी रक्षा करने और उसका विस्तार करने के लिए संघर्ष किया।'
#WATCH | Washington | At the Reception honouring Black History Month, US President Trump says, "We have more black Republicans serving in the US House than at any time since 1870... The Americans are going to be celebrating the 250th anniversary of our nation's founding, and when… pic.twitter.com/41wLoZZMrX
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Washington | US President Donald Trump says, "... Voting for Agriculture Secretary was a little easier than some of our people, but they were all approved. Today we just had Kash Patel approved (as FBI Director)..."
— ANI (@ANI) February 20, 2025
Source: The White House/ YouTube pic.twitter.com/Bp4IqcqP3N
एलन मस्क ने भी काश पटेल को दी बधाई
इस बीच, सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) प्रमुख और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी एफबीआई के 9वें निदेशक के रूप में पुष्टि किए जाने पर काश पटेल को बधाई दी।
काश पटेल ने ट्रंप और अटॉर्नी जनरल का आभार जताया
बता दें कि अमेरिकी सीनेट ने बृहस्पतिवार को एफबीआई निदेशक के रूप में काश पटेल की पुष्टि की, जिसके बाद पटेल ने आभार व्यक्त किया और एजेंसी को 'पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के लिए प्रतिबद्ध' बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पटेल ने राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही एफबीआई में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अलास्का की सीनेटर ने पटेल के नामांकन का विरोध किया
हालांकि, अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की और मेन की सुसान कोलिन्स ने उनके नामांकन का विरोध किया, लेकिन बाकी रिपब्लिकन ने उनका समर्थन किया, जिसमें सीनेट के अल्पसंख्यक नेता मिच मैककोनेल भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिच ने पहले राष्ट्रपति ट्रंप के अन्य नामांकितों का विरोध किया था।
संबंधित वीडियो