{"_id":"5df46a1f8ebc3e87a10df686","slug":"donald-trump-jr-told-india-america-incredible-ally-says-will-work-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत को बताया अमेरिका का ‘इनक्रेडिबल’ सहयोगी, कहा- साथ मिलकर काम करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत को बताया अमेरिका का ‘इनक्रेडिबल’ सहयोगी, कहा- साथ मिलकर काम करेंगे
Sat, 14 Dec 2019 12:48 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump Jr
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत को अमेरिका के लिए ‘इनक्रेडिबल (अविश्वसनीय)’ सहयोगी बताया। एक विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अमेरिका भारत जैसे अपने अविश्वसनीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना चाहता है ताकि दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाया जा सके और लोकतंत्र का बेहतरीन प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लॉंग आइलैंड पर गुरुवार को संबोधित करते हुए ट्रंप जूनियर ने अपनी किताब, अपने पिता और भारत के साथ रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात मेरे इतने शानदार भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ हूं।
विज्ञापन
ट्रंप जूनियर ने अपने पिता के कार्यकाल को शानदार करार देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति का कार्यकाल एक अद्भुत यात्रा और एक साहसिक यात्रा रही है।
विज्ञापन
'ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' के भारत में व्यापार संबंधों को रेखांकित करते हुए, ट्रंप जूनियर ने कहा कि भारत और भारतीय-अमेरिकियों के साथ मेरे संबंध बहुत दूर तक हैं, उनके साथ मेरे संबंध बहुत गहरे हैं।
ट्रंप जूनियर ने कहा कि वह 'ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' में पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने कंपनी को भारत में जाकर व्यापार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैंने कंपनी को कहा कि वह भारत जाकर रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करें।