फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump honored 10-year-old Indian-American girl for donating Cookies and Cards to Corona warriors

डोनाल्ड ट्रंप ने 10 साल की भारतीय-अमेरिकी लड़की को किया सम्मानित

Mon, 18 May 2020 02:36 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 May 2020 02:36 PM IST
सार

  • ट्रंप ने 10 साल की भारतीय-अमेरिकी लड़की को किया सम्मानित
  • श्रव्या ने नर्सों और दमकल कर्मियो को भेजे थे कुकीज और कार्ड
  • हनोवर हिल्स एलीमेंट्री स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा है श्रव्या

विज्ञापन
Donald Trump honored 10-year-old Indian-American girl for donating Cookies and Cards to Corona warriors
श्रव्या अन्नापारेड्डी को सम्मानित करते डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात नर्सों और दमकल विभाग के कर्मियो को कुकीज और कार्ड भेजने वाली 10 साल की श्रव्या अन्नापारेड्डी को सम्मानित किया है। श्रव्या ‘गर्ल स्काउट ट्रूप’ की सदस्य है और मैरीलैंड के हनोवर हिल्स एलीमेंट्री स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की मदद कर रहे अमेरिकी नायकों को सम्मानित किया, जिसमें यह बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन


‘वाशिंगटन टाइम्स’ ने एक खबर में राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि आज हम जिन पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित कर रहें है, वे हमें याद दिलाते हैं कि कठिन समय में भी जो स्नेह हमें बांधता है वह हमें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। श्रव्या ‘गर्ल स्काउट’ की उन तीन बच्चियों में शामिल हैं, जिन्हें ट्रंप ने सम्मानित किया। उसके माता-पिता आंध्र प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के अनुसार ‘गर्ल स्काउट’ की इन लड़कियों ने स्थानीय डॉक्टरों, नर्सों और दमकल कर्मियों को कुकीज के 100 डब्बे भेजे थे। इन्होंने उन्हें हाथ से बनाकर 200 कार्ड भी भेजे थे।


चीन के वुहान से पिछले साल दिसंबर में फैलना शुरू हुए इस वायरस से विश्वभर में 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और इससे तीन लाख 15 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अमेरिका में इससे 89,562 लोगों की जान गई है और 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed