फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump gets pardon to 143 criminals and strategists, before leaving President office in US

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने पद छोड़ने से पहले समधी, रणनीतिकारों सहित 143 अपराधियों को दिलवाया क्षमादान

Thu, 21 Jan 2021 03:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump gets pardon to 143 criminals and strategists, before leaving President office in US
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पद छोड़ने से पहले कुल 143 लोगों को क्षमादान दिलवाया। इनमें उनके समधी, भ्रष्ट राजनेता, रक्षा सौदों के दलाल और उनके पूर्व रणनीतिकार व सहयोगी शामिल हैं। उनके इस कदम को शक्ति का दुरुपयोग बताया जा रहा है, लेकिन ट्रंप ने आलोचनाओं पर ध्यान न देते हुए बुधवार दोपहर से पहले व्हाइट हाउस खाली कर दिया।

विज्ञापन


भ्रष्ट राजनेता, कारोबारी और पूर्व सहयोगी भी पा गए राहत, सजा माफ, नहीं तो कम करवाई
माफी पाने वाले 143 लोगों में से 73 की सजा पूरी माफ की गई है, जबकि बाकियों को सजा घटाने के रूप में माफी मिली है। इनमें कई प्रमुख अपराधों के दोषसिद्ध अभियुक्त हैं, जो ट्रंप के करीबी भी समझे जाते हैं।

विज्ञापन

माफी पाने वाले कुछ नाम

  • 71 साल के पॉल मानाफोर्ट अमेरिकी लॉबिस्ट व वकील थे, जिन्हें 2018 में टैक्स चोरी के आठ मामले साबित होने पर करीब 12 साल के लिए जेल भेजा गया था। उन्हें पूरी माफी मिली।
  • 66 साल के चार्ल्स कुशनर ट्रंप के समधी हैं, टैक्स चोरी के आरोप में दो साल जेल की सजा और तीन राज्यों में आने पर रोक की सजा मिली। उन्हें भी सरकार से माफी दिलवा दी।
  • 68 साल के रोजर स्टोन पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से लेकर जार्ज बुश और ट्रंप तक के रणनीतिकार रहे थे, उन पर विकिलीक्स की पहले से जानकारी होने के आरोप लगे। साक्ष्य छिपाने के आरोप में रोजर को जेल हुई थी, उन्हें भी पूरा क्षमादान मिला।
  • ट्रंप द्वारा प्रस्तावित सीमा की दीवार के समर्थकों से जुटाए धन का दुरुपयोग करने पर सजा काट रहे स्टीव बेनन को भी रिहाई मिली है।

नई पार्टी बनाने पर कर रहे विचार
पद छोड़ने के बाद ट्रंप नई राजनीति पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं। उनके करीबियों के अनुसार, इसका नाम पैट्रियट पार्टी या मोटो ‘अमेरिका फर्स्ट’ हो सकता है। कैपिटल इमारत हिंसा के बाद उनकी रिपब्लिकन पार्टी के ही सदस्यों ने उनकी आलोचना की थी। इस पर ट्रंप नाराज हैं। आमतौर पर द्वि-दलीय व्यवस्था वाली अमेरिकी राजनीति में दो से अधिक दलों पर कोई रोक नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी खड़ा करना मुश्किल काम है। अगर ट्रंप पैट्रियट पार्टी बनाते हैं तो यह उनकी मौजूदा रिपब्लिक पार्टी के लिए ही वोट कटवा साबित होगी।

विज्ञापन

1.45 लाख वेनेजुएलाई प्रवासियों को भी दे गए आखिरी राजनीतिक तोहफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के आखिरी दिन वेनेजुएला के लाखों प्रवासियों को भी एक तोहफा दे गए। करीब 3.5 लाख वेनेजुएलाई नागरिकों में से 1.45 लाख के सिर पर उनके देश वापस भेजा जाने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन ट्रंप ने मंगलवार रात को एक एक्जीक्यूटिव आर्डर पर हस्ताक्षर करते हुए इन सभी का निर्वासन अगले 18 महीने के लिए स्थगित कर दिया।

मुझे गर्व है कि बिना युद्ध वाला अमेरिकी राष्ट्रपति बना : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले एक वीडियो के जरिये अपने देश की जनता से मुखातिब हुए। करीब 20 लंबे इस विदाई संदेश में ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को ‘अभूतपूर्व विशेषाधिकार’ बताते हुए जनता का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुझे अमेरिका के कई दशकों में मेरे जैसा राष्ट्रपति होने पर गर्व है। मेरा कार्यकाल ऐसा रहा, जिसके दौरान कोई नई लड़ाई नहीं शुरू की गई।

व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले फेयरवेल वीडियो में बाइडन के नेतृत्व वाले नए प्रशासन को दी शुभकामनाएं
ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले जो बाइडन के नेतृत्व में बन रही नई अमेरिकी सरकार को भी शुभकामनाएं दीं। हालांकि उन्होंने बाइडन का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा, अब हमें नई सरकार मिलने जा रही है, हम उनकी सफलता के लिए कामना करते हैं और चाहते हैं कि वो अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध रखे। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और चाहते हैं कि वे भाग्यशाली रहें।

हालांकि ट्रंप नवंबर में आए चुनाव परिणामों को अब भी पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा, मैं नए प्रशासन को सत्ता सौंपने जा रहा हूं। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमने जो आंदोलन शुरू किया है, वो जारी रहेगा। ये सिर्फ शुरुआत है। इसके साथ ही ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया और परिवार का भी हर परिस्थिति में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

अपने विदाई भाषण में ट्रंप ने कहा कि हमने अमेरिका की ताकत को घर में कायम किया और बाहर भी अमेरिकी नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक ले गए। हमने दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट किया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ट्रंप ने वीडियो संदेश में अमेरिकी संसद कैपिटल बिल्डिंग पर अपने समर्थकों के छह जनवरी के हमले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, कैपिटल पर हमले से सभी अमेरिकी डर गए थे। यह उन सभी चीजों पर हमला है, जिन पर एक अमेरिकी होने के नाते हम गौरव महसूस करते हैं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब पहले से कहीं ज्यादा हमें अपने साझा मूल्यों के इर्दगिर्द एकजुट होना चाहिए और पक्षपातपूर्ण नफरत की भावना से ऊपर उठना चाहिए। 

अपने कार्यकाल को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि 4 साल पहले हमने अपने देश को फिर से बनाने और लोगों के लिए सरकार की निष्ठा को बहाल करने का एक राष्ट्रीय अभियान की शुरू किया था। अब दुनिया फिर से हमारी इज्जत करती है। हमने अमेरिका की शक्ति और गर्व को वापस किया है। उन्होंने नई सरकार से कहा कि कृपया इस गर्व को बनाए रखें। विदाई भाषण में ट्रंप ने 20 जनवरी, 2017 से 20 जनवरी 2021 तक की अमेरिकी सरकार की अहम उपलब्धियों का भी जिक्र किया। 

चीन को लेकर फिर दिखाया कठोर रुख
ट्रंप ने विदाई संदेश में भी चीन पर हमला बोला और उसे कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमने चीन पर ऐतिहासिक व्यापार कर लगाए, उसके साथ कई नए समझौते किए। हमारी व्यापारिक नीति तेजी से बदलती गई, इसकी वजह से अरबों डॉलर अमेरिका में आए। लेकिन वायरस ने हमें एक अलग दिशा में चलने के लिए मजबूर कर दिया। 

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड कर ट्रंप को कर सकता है निष्कासित
व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना सैग कार्ड भी गंवाना पड़ सकता है। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ने मंगलवार को कहा कि सैग-एएफटीआरए बोर्ड ने भारी मतों से यह तय किया है कि ट्रंप ने अपनी सदस्यता के लिए तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

गिल्ड ने कहा, कैपिटल बवाल में ट्रंप की भूमिका और सैग-एएफटीआरए के सदस्य पत्रकारों के खिलाफ झूठी जानकारियां फैलाने का अभियान छेड़कर उनकी सुरक्षा के लिए खतरे पैदा करने जैसे आरोप हैं। इन सभी में अनुशासन समिति ने ट्रंप को दोषी पाया है और उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ट्रंप 1989 से सैग के सदस्य हैं। यह सदस्यता उन्हें कई फिल्मों में कैमियो रोल निभाने के लिए दी गई थी।

ट्रंप ने कैपिटल घेराबंदी के लिए उकसाया था : रिपब्लिकन सीनेटर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किल बढ़ाते हुए अमेरिकी संसद की सीनेट में उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेता मिच मैक्कोनेल ने मंगलवार को स्पष्ट आरोप लगाया कि कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में हिंसा के लिए ट्रंप ही जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा, भीड़ को झूठी जानकारी दी गई थी और राष्ट्रपति व अन्य ने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। इन सभी की मंशा डेमोक्रेट नेता जो बाइडन के चुनाव को पलटने की थी। ट्रंप के ऐतिहासिक दूसरे महाभियोग से पहले मैक्कोनेल की टिप्पणी को बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed