फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump fires Democratic commissioner of independent agency overseeing nuclear security

US: ट्रंप ने परमाणु सुरक्षा एजेंसी के डेमोक्रेटिक कमिश्नर को नौकरी से निकाला, अधिकारी का आरोप- नहीं बताया कारण

Tue, 17 Jun 2025 01:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:50 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वतंत्र एजेंसी न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमिशन के डेमोक्रेटिक कमिश्नर क्रिस्टोफर हैनसन को नौकरी से निकाल दिया है। हैनसन को नौकरी से निकाले जाने का ट्रंप का फैसला दर्शाता है कि वह स्वतंत्र एजेंसियों को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हैनसन ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी कारण के पद से हटाया गया है। 
 

विज्ञापन
Donald Trump fires Democratic commissioner of independent agency overseeing nuclear security
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय एजेंसी के डेमोक्रेटिक कमिश्नर को नौकरी से निकाल दिया है। क्रिस्टोफर हैनसन परमाणु सुरक्षा की निगरानी करने वाली स्वतंत्र एजेंसी न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमिशन (NRC) के डेमोक्रेटिक कमिश्नर थे। 

विज्ञापन


यूएस परमाणु विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैनसन ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी कारण के पद से हटाया गया है, जो अमेरिका के नियमों और परंपराओं के खिलाफ है। हैनसन को नौकरी से निकाले जाने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब ट्रंप स्वतंत्र एजेंसियों पर ज्यादा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप के आदेश का मकसद ऊर्जा उत्पादन चार गुना बढ़ाना
ट्रंप ने मई में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका मकसद अगले 25 सालों में अमेरिका में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन चार गुना बढ़ाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के इस लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना बहुत कम है। परमाणु ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए, ट्रंप ने ऊर्जा मंत्री को ज्यादा अधिकार भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अदालत से ट्रंप को फिर झटका, जज ने हार्वर्ड के विदेशी छात्रों पर प्रतिबंध के निलंबन आदेश को आगे बढ़ाया

राष्ट्रपति के पास नीतियों के साथ नहीं चलने वाले लोगों को हटाने का अधिकार
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जब सभी अधिकारी एक दिशा में काम करते हैं, तब सरकार बेहतर तरीके से काम करती है। इसलिए रिपब्लिकन राष्ट्रपति के पास अधिकार है कि वे उन लोगों को हटा सकें जो उनकी नीतियों के साथ नहीं चलते।

पहले भी ट्रंप ने कई डेमोक्रेटिक अधिकारियों को हटाया
इससे पहले भी ट्रंप ने कई डेमोक्रेटिक अधिकारियों को हटाया है, जैसे कि समान रोजगार अवसर आयोग और राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड  के सदस्य। उन्होंने कई स्वतंत्र एजेंसियों जैसे कि प्रतिभूति और विनिमय आयोग, संघीय व्यापार आयोग, और संघीय संचार आयोग पर भी व्हाइट हाउस का सीधा नियंत्रण लाने की कोशिश की है।


ये भी पढ़ें: Iran-Israel: 'इस्राइली हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बहुत पीछे धकेला'; नेतन्याहू ने ट्रंप का जताया आभार

डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप के फैसले की आलोचना की
डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप के इस फैसले की आलोचना की है। न्यू जर्सी के प्रतिनिधि फ्रैंक पैलोन ने कहा कि NRC एक स्वतंत्र एजेंसी है और इसे राष्ट्रपति की मर्जी से नहीं चलाया जाना चाहिए, क्योंकि यह जनता की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। सीनेट के डेमोक्रेट नेताओं ने भी कहा कि ट्रंप का यह कदम देश की परमाणु सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। 

ट्रंप ने 2020 में हैनसन को किया था नियुक्त
हैनसन को पहले ट्रंप ने ही 2020 में NRC में नियुक्त किया था, लेकिन बाद में 2021 में बाइडन ने उन्हें अध्यक्ष बना दिया था। अब ट्रंप ने उन्हें हटा दिया है और रिपब्लिकन सदस्य डेविड राइट को अध्यक्ष बनाया है। हालांकि, डेविड राइट का कार्यकाल भी इसी महीने 30 जून को खत्म हो रहा है। अभी यह तय नहीं है कि उन्हें फिर से नियुक्त किया जाएगा या नहीं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed