फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Congratulates PM Narendra Modi on Becoming India Longest-Serving Prime Minister

PM Modi Record: ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया मजबूत और बुद्धिमान नेता, रूस ने कहा- शिखर पुरुष बने प्रधानमंत्री

Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर पीएम को मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान नेता बताया।

विज्ञापन
Donald Trump Congratulates PM Narendra Modi on Becoming India Longest-Serving Prime Minister
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश साझा करते हुए मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की।

विज्ञापन



ट्रंप ने कहा- मोदी एक महान नेता हैं
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह वास्तव में एक महान नेता हैं।" उन्होंने आगे कहा कि मोदी एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं तथा उनके सामने महानता और सफलता के कई वर्ष अभी बाकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का यह संदेश दोनों नेताओं के बीच वर्षों से चले आ रहे सकारात्मक संबंधों को भी दर्शाता है। अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप और मोदी कई बार वैश्विक मंचों पर साथ दिखाई दिए और एक-दूसरे के नेतृत्व की प्रशंसा करते रहे हैं।

ट्रंप की शुभकामनाओं पर पीएम मोदी का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप के स्नेहपूर्ण संदेश के लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।


प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा हितों और वैश्विक कल्याण के उद्देश्य से मिलकर काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के साथ-साथ पूरी दुनिया को भी लाभ मिलेगा।

रूस ने बताया भारतीय प्रधानमंत्रियों का शिखर पुरुष
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी अब भारत के सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले नेता बन गए हैं।

पेसकोव ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करना मोदी की असाधारण राजनीतिक यात्रा को दर्शाता है। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति और तकनीकी विकास की भी सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल है। रूस ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी आगे भी भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी।
 

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़कर बनाया नया इतिहास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार देश की कमान संभाली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार जीत हासिल कर सरकार बनाई। बुधवार को मोदी का कार्यकाल 4,399 दिनों का हो गया, जिससे उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नेहरू ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभाला था। इस उपलब्धि के बाद देश और विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश भी चर्चा का विषय बन गया है।

इंदिरा गांधी से कम कार्यकाल, लेकिन लगातार ज्यादा
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है।

पीएम मोदी को देश-दुनिया से मिल रही बधाई
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed