फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump calls himself father of ivf stand by haitian eating pets claims us president election

Donald Trump: ट्रंप ने खुद को बताया 'आईवीएफ का जनक', अप्रवासियों द्वारा जानवर खाने के दावे पर ये बोले

Thu, 17 Oct 2024 09:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2024 09:32 AM IST
सार

कुछ महिलाओं ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आईवीएफ उपचार पर कथित प्रतिबंध लग सकते हैं। इस पर ट्रंप ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगी।

विज्ञापन
donald trump calls himself father of ivf stand by haitian eating pets claims us president election
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए खुद को आईवीएफ का जनक बताया। अमेरिकी चुनाव में आईवीएफ एक प्रमुख मुद्दा है। दरअसल आईवीएफ तकनीक से बच्चे पैदा करने को लेकर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच ठनी हुई है। रिपब्लिकन को लेकर दावा किया जाता है कि वह आईवीएफ तकनीक से बच्चे पैदा करने के पक्ष में नहीं है। यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जॉर्जिया में महिला मतदाताओं के एक टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन


महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में ट्रंप
गौरतलब है कि हालिया कई सर्वेक्षणों में पता चला है कि महिला मतदाताओं में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में ट्रंप महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि 'मैं आईवीएफ के बारे में बात करना चाहता हूं। मैं आईवीएफ का जनक हूं तो मैं आपके सवाल सुनना चाहता हूं।'
विज्ञापन


कुछ महिलाओं ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आईवीएफ उपचार पर कथित प्रतिबंध लग सकते हैं। इस पर ट्रंप ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि 'हम खुद आईवीएफ के पक्ष में हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे पैदा हो, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हमारी आलोचना करते हैं, लेकिन हम उनसे भी ज्यादा इसके पक्ष में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रवासियों द्वारा पालतू जानवर खाने के दावे का किया समर्थन
ट्रंप ने बीते दिनों दावा किया था कि ओहायो में रहने वाले हैती अप्रवासी पर स्थानीय लोगों के पालतू जानवर खाने का आरोप लगाया था। जब बुधवार को ट्रंप मियामी में थे तो उनके इस दावे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसा रिपोर्ट किया गया था, मैंने वो ही कहा। मैं वहां था और मैं फिर वहां जाऊंगा। हालांकि ट्रंप ने किसी अखबार का नाम नहीं लिया, जिसमें यह दावा किया गया था। ट्रंप ने कहा था कि वह सत्ता में आए तो ओहायो से सभी अवैध अप्रवासियों को वापस भेजेंगे। ट्रंप के डिप्टी और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी ऐसा ही दावा किया था।    


मस्क ने ट्रंप के प्रचार अभियान को दिए 7.5 करोड़ डॉलर
अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में खुलकर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। बीते दिनों पेंसिल्वेनिया की एक रैली में तो मस्क, ट्रंप के साथ मंच पर दिखाई दिए थे। अब पता चला है कि एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान को करीब 7.5 करोड़ डॉलर का दान दिया है। दुनिया के सबसे उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क कई बार सार्वजनिक तौर पर कमला हैरिस की आलोचना भी कर चुके हैं। एक हालिया इंटरव्यू में तो उन्होंने दावा किया कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव नहीं जीते तो उन्हें जेल में भी डाला जा सकता है। वहीं ट्रंप ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो एलन मस्क को उनकी सरकार में अहम पद दिया जा सकता है। संघीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मस्क ने 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच 7.5 करोड़ डॉलर का फंड दिया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed