फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump buddha statue : the businessman of China is selling the idols of the former US President, how much is the price

लो आ गई ट्रंप की प्रतिमा : चीन का कारोबारी बेच रहा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिमाएं, जानिए कितनी है कीमत

Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
donald trump buddha statue : the businessman of China is selling the idols of the former US President, how much is the price
ट्रंप की बुद्ध जैसी ध्यानस्थ प्रतिमा - फोटो : chinese media

थोड़ी अविश्वसनीय है, लेकिन खबर है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमाएं बिकने लगी हैं। वह भी कोई और नहीं बल्कि उनके कार्यकाल में अमेरिकी सरकार के निशाने पर रहे चीन का कारोबारी। प्रतिमा बुद्ध की तरह ध्यानस्थ मुद्रा की है। पूरा मामला रोचक है। जानिए इसके बारे में सब कुछ।

विज्ञापन


ट्रंप की ये प्रतिमा जैयोनोशी नामक एक चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेची जा रही है। इस कंपनी का मालिक अलीबाबा समूह है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस प्रतिमा बनाने वाली कंपनी के मालिक से बात की। इसे "मेक योर कंपनी ग्रेट अगेन", के नारे के साथ बेचा जा रहा है। इसे ट्रंप के चुनावी नारे "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन"। से जोड़ा गया है। चीनी कंपनी द्वारा ट्रंप की प्रतिमाएं बनाना व बेचना थोड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि चीन से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के रिश्ते कभी ऐसे नहीं रहे कि वह उन्हें सिर पर बैठाए। 
विज्ञापन


प्रतिमा में ट्रंप की आंखें बंद हैं और वे ध्यान की मुद्रा में बैठे प्रतीत हो रहे हैं। छोटी प्रतिमा की लंबाई 1.6 मीटर है। इसे 999 चीनी युआन या 150 डॉलर यानी करीब 11 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि बड़ी प्रतिमा को 3,999 युआन या 610 डॉलर यानी 44 हजार रुपये से ज्यादा में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed