फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump attends ceasefire ceremony with Thailand and Cambodia during Malaysia visit

Trump: थाईलैंड और कंबोडिया ने संघर्ष विराम समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी रहे मौजूद

Sun, 26 Oct 2025 01:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Oct 2025 01:05 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'हमने कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर बहुत से लोगों ने कहा था कि ये नहीं हो सकता'। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने इस ऐतिहासिक दिन बताया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता स्थायी शांति की बुनियाद तैयार करेगा। 

विज्ञापन
Donald Trump attends ceasefire ceremony with Thailand and Cambodia during Malaysia visit
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थाईलैंड और कंबोडिया की सरकारों के बीच रविवार को संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर हो गए। ये हस्ताक्षर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में किए गए। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हिंसक झड़पें हुईं थी और दोनों देश युद्ध के मुहाने पर पहुंच गए थे। हालांकि कथितत तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दखल के बाद दोनों देश संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गए थे। ट्रंप ने आर्थिक दबाव डालकर दोनों देशों के बीच शांति कराने का दावा किया था। 
विज्ञापन


पांच दिनों तक चली थी दोनों देशों में लड़ाई
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जुलाई में पांच दिनों तक लड़ाई चली थी, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए थे। जमीन पर दावे को लेकर दोनों देश भिड़े थे। हालांकि ट्रंप के दखल के बाद दोनों देश संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गए थे। समझौते के तहत पहले चरण में थाईलैंड और कंबोडिया कैदियों को रिहा करेंगे और कंबोडिया अपने तोपखाने को सीमा से हटाना शुरू करेगा। समझौते के तहत क्षेत्रीय ऑब्जर्वर स्थिति पर नजर रखेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि लड़ाई दोबारा शुरू न होने पाए। कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'हमने कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर बहुत से लोगों ने कहा था कि ये नहीं हो सकता'। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने इस ऐतिहासिक दिन बताया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता स्थायी शांति की बुनियाद तैयार करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'भारत पूरी तरह रूसी तेल की खरीद रोकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया दावा; जानें पाबंदियों पर अब क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मलयेशिया पहुंचे हैं ट्रंप
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित किया गया। दरअसल दोनों देशों के नेता इन दिनों आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कुआलालंपुर में मौजूद हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने मलयेशिया पहुंचे हैं। संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ ही ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड के साथ अलग-अलग आर्थिक समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। मलयेशिया पहुंचने के बाद ट्रंप ने सबसे पहले इसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मलयेशिया के बाद राष्ट्रपति ट्रंप जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। दक्षिण कोरिया में ट्रंप की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed