{"_id":"676caf04545e935e9806814b","slug":"donald-trump-appoints-john-arrigo-as-ambassador-to-portugal-makes-another-important-appointment-for-new-term-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्रंप ने जॉन एरिगो को पुर्तगाल में बनाया राजदूत; नए कार्यकाल के लिए की एक और अहम नियुक्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्रंप ने जॉन एरिगो को पुर्तगाल में बनाया राजदूत; नए कार्यकाल के लिए की एक और अहम नियुक्ति
Thu, 26 Dec 2024 06:49 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:49 AM IST
सार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आगामी प्रशासन के लिए कई अहम नियुक्तियों का एलान किया। उन्होंने पुर्तगाल में अमेरिकी राजदूत के दौर पर जॉव एरिगो, माल्टा में सोमर्स फार्कस को राजदूत बनाया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आगामी प्रशासन के लिए कई महत्वपूर्ण नामांकनों की घोषणा की है। इसमें पुर्तगाल और माल्टा में नए अमेरिकी राजदूतों की नियुक्ति और लैटिन अमेरिका के लिए एक विशेष दूत के नाम का एलान शामिल हैं।
जॉन एरिगो होंगे पुर्तगाल में अमेरिकी राजदूत
अपनी अहम नियुक्तियों में ट्रंप ने अमेरिकी राजदूत के तौर पर पुर्तगाल में जॉव एरिगो को नियुक्त किया है। ट्रंप ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जॉन एरिगो पुर्तगाल में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में काम करेंगे।
इसके साथ ही ट्रंप ने एरिगो की सराहना करते हुए कहा जॉन एक बहुत सफल कारोबारी और गोल्फ के चैंपियन हैं। वे 30 से अधिक वर्षों से वेस्ट पाम बीच में व्यापार में एक महत्वपूर्ण नेता रहे हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जॉन हमारे देश के लिए शानदार काम करेंगे और हमेशा अमेरिका को प्राथमिकता देंगे।" एरिगो फिलहाल एरिगो ऑटो ग्रुप के उपाध्यक्ष हैं, जो फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित है, जहां ट्रंप अक्सर अपने रिसॉर्ट में बैठकें आयोजित करते हैं।
विज्ञापन
माल्टा के राजदूत बने सोमर्स फार्कस
इसके अलावा, ट्रंप ने सोमर्स फार्कस को माल्टा में अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि सोमर्स फ़ार्कस माल्टा में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमर्स एक परोपकारी और सफल व्यवसायी हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस फ़ेलोशिप में मेरे राष्ट्रपति आयोग में काम किया है और चैरिटी के लिए लाखों डॉलर जुटाए हैं।"
लैटिन अमेरिका में अमेरिकी विशेष दूत
इसके साथ ही ट्रंप ने लैटिन अमेरिका के लिए स्टेट डिपार्टमेंट के विशेष दूत के रूप में मौरिसियो क्लेवर-कैरोन की नियुक्ति की भी घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि उनकी नियुक्ति अमेरिका के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने में मदद करेगी और अवैध प्रवास और फ़ेंटेनाइल जैसे गंभीर खतरों से निपटने में योगदान करेगी।