{"_id":"675285ad465dfbddb70d75c6","slug":"donald-trump-appoint-david-sacks-as-white-house-ai-and-crypto-czar-paypal-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्रंप सरकार में एक और अहम नियुक्ति, अरबपति डेविड सैक्स होंगे व्हाइट हाउस के एआई और क्रिप्टो जार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्रंप सरकार में एक और अहम नियुक्ति, अरबपति डेविड सैक्स होंगे व्हाइट हाउस के एआई और क्रिप्टो जार
Fri, 06 Dec 2024 11:00 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:00 AM IST
सार
डेविड के नाम का एलान करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि 'डेविड ऑनलाइन फ्री स्पीच की रक्षा करेंगे और हमें बड़ी तकनीकी कंपनियों और उनकी सेंसरशिप से दूर रखेंगे।'
विज्ञापन
डेविड सैक्स
- फोटो : एक्स/डेविड सैक्स
विस्तार
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में एक और अहम नियुक्ति की है। ट्रंप ने अपने करीबी और अरबपति उद्योगपति डेविड सैक्स को व्हाइट हाउस का एआई और क्रिप्टो जार नियुक्त किया है। डेविड सैक्स कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्रिप्टो करेंसी पर ट्रंप सरकार को सलाह देंगे। डेविड के नाम का एलान करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि 'डेविड सरकार की एआई और क्रिप्टोकरेंसी पर नीतियों का नेतृत्व करेंगे। ये दोनों क्षेत्र भविष्य में अमेरिकी प्रतिस्पर्धा के लिहाज से बेहद अहम हैं। डेविड ऑनलाइन फ्री स्पीच की रक्षा करेंगे और हमें बड़ी तकनीकी कंपनियों और उनकी सेंसरशिप से दूर रखेंगे।'
PayPal के सीईओ हैं डेविड सैक्स
डेविड सैक्स फिनटेक कंपनी PayPal के पूर्व सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) हैं। सैक्स की संपत्ति अरबों डॉलर है और वे कथित PayPal माफिया कहे जाने वाले समूह का हिस्सा हैं। इस समूह में अन्य प्रभावशाली उद्योगपति एलन मस्क और पीटर थिएल भी शामिल हैं। ट्रंप ने सैक्स को एक और अहम जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत डेविड सैक्स विज्ञान और तकनीक के मुद्दे पर राष्ट्रपति परिषद के सलाहकार के रूप में भी काम करेंगे।
साल 2002 में पेपाल को ईबे द्वारा खरीद लिया गया था। उसके बाद डेविड सैक्स ने अन्य तकनीकी कंपनियों जैसे यामेर आदि को बनाने में मदद की, जिसे बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया था। एलन मस्क की तरह ही डेविड सैक्स का जन्म भी दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया और गुरुवार को यह एक लाख डॉलर के आंकड़े को भी पार कर गई।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमतों में आया उछाल
डोनाल्ड ट्रंप को क्रिप्टो करेंसी समर्थक माना जाता है और हाल ही में ट्रंप ने क्रिप्टो करेंसी के ही मुखर समर्थक पॉल एटकिंस को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन का प्रमुख नियुक्त किया है। ऐसे में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले लोगों में इसे लेकर उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में क्रिप्टो की कीमतों में और उछाल आ सकता है।