{"_id":"5d1418b28ebc3e3cf3175680","slug":"donald-trump-and-kim-jong-un-talks-for-third-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप-किम की तीसरी शिखर वार्ता के लिए बातचीत शुरू, उत्तर कोरिया ने पोम्पियो को चर्चा में बताया बाधा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप-किम की तीसरी शिखर वार्ता के लिए बातचीत शुरू, उत्तर कोरिया ने पोम्पियो को चर्चा में बताया बाधा
Thu, 27 Jun 2019 06:45 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 27 Jun 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ-इन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच तीसरी शिखर वार्ता की संभावनाएं खोजने के लिए दोनों देशों के अधिकारी खुफिया बातचीत में जुटे हुए हैं। शिखर वार्ता का मकसद उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के जखीरे का भविष्य तय करना है।
इससे पहले, ट्रंप-किम के बीच चार माह पहले हनोई में दूसरी वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच कोई सार्वजनिक बैठक नहीं हुई। हालांकि ट्रंप और किम के बीच हाल ही में निजी पत्रों के आदान प्रदान के बाद से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संवाद फिर से शुरू होने की संभावनाएं बढ़ी हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि ‘ट्रंप और किम की बातचीत में शामिल होने की इच्छा खत्म नहीं हुई है।’
इस बीच, उत्तर कोरिया ने बुधवार को परमाणु संबंधी बातचीत में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को ‘बाधा’ बताया है। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्रंप के विदेश मंत्री की आलोचना करते हुए पोम्पियो के हालिया बयानों की निंदा की।