{"_id":"5eba09a58c52a9116e67015c","slug":"donald-trump-administration-will-allocate-usd-11-billion-to-states-to-ramp-up-coronavirus-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस टेस्ट के लिए राज्यों को 11 बिलियन डॉलर देगा ट्रंप प्रशासन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस टेस्ट के लिए राज्यों को 11 बिलियन डॉलर देगा ट्रंप प्रशासन
Tue, 12 May 2020 08:12 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 12 May 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
टेस्टिंग के लिए राज्यों को पैसा देगा अमेरिका (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिका में कोरोना वायरस परीक्षण को बढ़ाने के लिए 11 बिलियन डॉलर (लगभग 77 हजार करोड़ रुपये) आवंटित करेगा। इस बात की घोषणा सोमवार को व्हाइट हाउस के अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा, 'हम राज्यों को 11 बिलियन अमेरीकी डॉलर दिए जाने की घोषणा कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर टेस्टिंग में मदद के लिए है।'
विज्ञापन
यह फंड केयर्स एक्ट से दिया जाएगा। जिसके लिए कांग्रेस ने अनुमति दे दी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। अधिकारी ने कहा, 'राज्य हमें कुछ ही हफ्तों में टेस्टिंग कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे देंगे। हमने उनसे उनकी रणनीति और लक्ष्य मांगे है ताकि केवल उन लोगों का ही परीक्षण न किया जाए जो बीमार हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है बल्कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस भी किया जाए।'
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करने के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस हफ्ते 10 मिलियन कोरोना वायरस टेस्टिंग को पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा, 'इस हफ्ते अमेरिका 10 मिलियन से ऊपर परीक्षण कर लेगा। यह किसी भी अन्य देश की संख्या से लगभग दोगुना है। हम दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जापान, स्वीडन, फिनलैंड और कई अन्य देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति अधिक लोगों का परीक्षण कर रहे हैं।'
विज्ञापन
सोमवार सुबह तक टेस्टिंग का यह आंकड़ा नौ मिलियन था, जो प्रति दिन 300,000 तक बढ़ गया है। डाटा के अनुसार अमेरिका में सोमवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,344,512 है।