फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Recalls Rally Attack Accepts Republican Party Nomination for 2024 Presidential Election

RNC: 'गोली मेरे बहुत पास से होकर गुजरी, भगवान ने बचाई जान', रैली के दौरान हुए हमले पर छलका ट्रंप का दर्द

Fri, 19 Jul 2024 08:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Recalls Rally Attack Accepts Republican Party Nomination for 2024 Presidential Election
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन औपचारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि मैं आपके सामने आत्मविश्वास, शक्ति और आशा के संदेश के साथ खड़ा हूं। मैं सिर्फ आधे अमेरिका के लिए नहीं लड़ रहा हूं, मैं एक महान देश के लिए लड़ रहा हूं। अब से चार महीने बाद हमें एक अविश्वसनीय जीत मिलेगी। इसके बाद हम अपने देश के इतिहास में चार सबसे महान वर्षों की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उन्होंने खुद पर हुए जानलेवा हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही दर्दनाक पल था। उसे याद तक नहीं करना चाहता। उस पल को बयां नहीं कर सकता। भगवान ने मेरी जान बचाई है।

विज्ञापन

 
हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं और हम कभी पीछे नहीं हटेंगे: ट्रंप
अपने दाहिने कान पर पट्टी बांधे हुए ट्रंप ने कहा कि मैं इस शाम की शुरुआत शनिवार को मेरी रैली में हत्या के प्रयास के बाद अमेरिकी लोगों की ओर दिए गए प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करके करना चाहता हूं। हत्यारे की गोली मेरी जान लेने के एक बहुत करीब से होकर गुजरी। यह फासला एक इंच से भी कम का था। मैं आपको इस घटना के बारे में सिर्फ एक बार ही बताऊंगा, क्योंकि इसे बताना बहुत दर्दनाक है। मुझे कुछ बहुत तेज महसूस हुआ, मुझे पता था कि यह एक गोली थी और हम पर हमला हो रहा था। मैं सुरक्षित महसूस कर रहा था, क्योंकि मेरे साथ भगवान थे। गोलियां हम पर बरस रही थीं, लेकिन मैं शांत था। जनता मुझसे प्यार करती है, वे भागे नहीं। बहादुर लोग। मुझे आज रात यहां नहीं होना चाहिए था। इस मिशन में मुझे कोई नहीं रोक सकता। हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं और हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। मैं अपनी आत्मा इस राष्ट्र को समर्पित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमले के दो दिन बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए
इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के दो दिन बाद रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) में सोमवार रात अपने दाहिने कान पर सफेद पट्टी बांधकर पहुंचे थे। हमले के बाद पहली बार वह सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। ट्रंप ने सम्मेलन के शुरुआती दिन सोमवार को हजारों निर्वाचकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मेलन कक्ष में प्रवेश किया और अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के शहर मिलवाउकी स्थित फिसर्व फोरम में आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन के अंत में अपनी मुट्ठी ऊपर उठाते हुए अपनी मजबूती का संकेत दिया।

पेनसिल्वेनिया में रैली के दौरान हमला हुआ था
ट्रंप (78) पर शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान 20 वर्षीय एक हमलावर ने कई गोलियां चलाईं। इस हमले में वह जख्मी हो गए और उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से पर चोट आई। सम्मेलन के दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ ट्रंप का जोरदार स्वागत किया और जब ली ग्रीनवुड ने ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ गाना गाया तो सभी भावुक हो गए।


जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना
‘रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन’ में पर्याप्त संख्या में ‘डेलीगेट’ (मतदाताओं के समूह का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति) के वोट हासिल करने के बाद ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं। इसके कुछ घंटों बाद वह इस सम्मेलन में उपस्थित हुए। ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जे डी वेंस (39) को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed