फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donal Trump Defends Secret Service Agent Amid Criticism, said She Got Crushed

US: सीक्रेट सर्विस की महिला एजेंट्स के बचाव में आए डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मुझे बचाते हुए वह कुचली तक गई थी

Mon, 29 Jul 2024 11:10 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को एक रैली के दौरान हमला किया गया था। उस समय उनके साथ मंच पर मौजूद सीक्रेट सर्विस की महिला एजेंटों की अपने से बड़े और लंबे कद के शख्स की उचित तरीके से रक्षा नहीं करने को लेकर आलोचना की गई थी। 

विज्ञापन
Donal Trump Defends Secret Service Agent Amid Criticism, said She Got Crushed
डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद बचाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक कहावत है 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उस समय बिल्कुल सटीक साबित हुई थी, जब पेंसिल्वेनिया में उनपर जानलेवा हमला किया गया था। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई थी। हालांकि, इस पूरे मामले के बाद सीक्रेट सर्विस की महिला एजेंटों की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। किसी के कद पर तो किसी के हथियार नहीं संभाल पाने को लेकर निशाना साधा गया। हालांकि, अब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप खुद इनके बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने हमले के दौरान उनकी रक्षा करने के लिए महिला एजेंटों की सराहना की है।  

विज्ञापन


रैली के दौरान हुआ था हमला
बता दें, ट्रंप पर 13 जुलाई को एक रैली के दौरान हमला किया गया था। उस समय उनके साथ मंच पर मौजूद सीक्रेट सर्विस की महिला एजेंटों की अपने से बड़े और लंबे कद के शख्स की उचित तरीके से रक्षा नहीं करने और पेशेवर तरीके से काम नहीं करने को लेकर आलोचना की गई थी। 
विज्ञापन


बस उनकी लंबाई काफी नहीं थी इसलिए...
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने रविवार को मिनेसोटा की एक रैली में अपने समर्थकों से कहा, 'वह एक सुंदर इंसान है। वह मेरी ढाल बन रही थी, वह जो कुछ भी कर सकती थी सब कर रही थी। यहां तक कि वह कुचली तक गई थी। बस उनकी लंबाई काफी नहीं थी इसलिए फर्जी खबरों ने उनकी आलोचना की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मुझे हर चीज से बचा रही थी
उन्होंने आगे कहा, 'ठीक है, आप जानते हैं उनकी लंबाई काफी नहीं थी। इसलिए क्योंकि मैं लंबा हूं और वह उतनी लंबी नहीं थीं। उनकी आलोचना की गई। वह बहुत बहादूर थी। वह मुझे हर चीज से बचा रही थी। वहां गोलीबारी हो रही थी और यहां तक कि वह गोली खाने तक को तैयार थी।'  


पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महिला एजेंट को बहादुर बताया और कहा कि वह उनके लिए गोली खाना चाहती थीं। 

20 साल के क्रुक्स ने किया था हमला
एक चुनावी रैली में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई थी। इस हमले में पूर्व राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना के पीछे जिस शख्स की पहचान हुई वो महज 20 साल का थॉमस मैथ्यू क्रुक्स था। उसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही एक स्नाइपर ने मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed