{"_id":"5cd63b68bdec2207382f9eca","slug":"doctors-found-spider-nesting-inside-man-ear-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने कान में खुजली की शिकायत की, जांच में मिला मकड़ी का जाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्यक्ति ने कान में खुजली की शिकायत की, जांच में मिला मकड़ी का जाला
Sat, 11 May 2019 08:33 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 11 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
कान में मकड़ी का जाला
- फोटो : Twitter/@OddGistHQ
चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इस घटना की वीडियो और तस्वीरें भी खूब शेयर की जा रही हैं। दरअसल यहां एक व्यक्ति को कान में खुजली की परेशानी थी। जिसके इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास गया।
विज्ञापन
मरीज का नाम ली है। डॉक्टर ने जब उसके कान की जांच की तो पता चला कि उसके कान में एक मकड़ी जाला बना रही थी। पहले तो डॉक्टरों को जांच में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था लेकिन जब उन्होंने माइक्रोस्कोप की सहायता से देखा तो कान में आठ पैरों वाला एक जीव दिखा। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के अनुसार मकड़ी ली के कान में रह रही थी, साथ ही वह उसमें जाला भी बना रही थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों के लिए किसी चिमटी की सहायता से मकड़ी को बाहर निकालना मुश्किल था। जिसके बाद उन्होंने सेलाइन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डालीं और मकड़ी को बाहर निकलने पर मजबूर किया। इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया गया और ऑनलाइन भी शेयर किया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर वह भी ऐसे ही लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन