{"_id":"5d1db49f8ebc3e3ce0095858","slug":"doctor-found-lizard-in-ear-of-woman-in-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में युवक को कान में हो रही थी खुजली, डॉक्टर ने निकाली छिपकली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड में युवक को कान में हो रही थी खुजली, डॉक्टर ने निकाली छिपकली
Thu, 04 Jul 2019 03:50 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की राजाधानी बैंकॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक 25 साल के युवक के कान से जिंदा छिपकली निकाली है। दरअसल युवक के कान में बीते दो दिनों से काफी खुजली हो रही थी। मंगलवार को युवक राजाविथी अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर वरन्या को दिखाया। जब उन्होंने कान की जांच की तो उन्हें उसमें एक कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टर ने मरीज के कान में कुछ एंटीबायोटिक ड्रॉप्स डालीं, ताकि कीड़ा खुद ही बाहर आ जाए। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जिसके बाद कीड़े को बाहर निकालने के लिए चिमटी की मदद ली गई। जब जीव बाहर निकला तो पता चला कि वह कीड़ा नहीं बल्कि छिपकली है। अस्पताल का स्टाफ यह देखकर हैरान रह गया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी डॉक्टर वरन्या ने फेसबुक पर भी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि छिपकली जिंदा थी और कान में हिल रही थी। जिसकी वजह से मरीज को कान में खुजली और दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि इस छिपकली को थाईलैंड में जिंग जोक कहा जाता है। वो मरीज के कान में कैसे घुसी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मरीज डॉक्टर की निगरानी में है।